1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मतदाता सूची में VIP मार्किंग पर उठे सवाल, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताई पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची में VIP मार्किंग पर उठे सवाल, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताई पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के बीच चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने VIP मतदाताओं को मार्क किए जाने के मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में कुछ मतदाताओं को VIP के रूप में चिन्हित करना कोई नई प्रक्रिया नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर इसका इस्तेमाल SIR शुरू होने से पहले भी किया जाता रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जारी राजनीतिक और सार्वजनिक बहस के बीच चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों ने VIP मतदाताओं को मार्क किए जाने के मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची में कुछ मतदाताओं को VIP के रूप में चिन्हित करना कोई नई प्रक्रिया नहीं है। प्रशासनिक स्तर पर इसका इस्तेमाल SIR शुरू होने से पहले भी किया जाता रहा है।

पढ़ें :- चुनाव आयोग का अविलंब सही स्थिति पर स्पष्टीकरण आना चाहिए...आरोपों के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान

अधिकारियों के मुताबिक, किसी मतदाता को VIP के तौर पर मार्क किए जाने का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित करना होता है। इसमें जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संबंधित मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की पहचान करना शामिल हो सकता है।

SIR से पहले भी होती रही है प्रक्रिया

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ये भी बताया है कि VIP मार्किंग को केवल मौजूदा SIR प्रक्रिया से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। प्रशासनिक स्तर पर चुनाव के दौरान संवेदनशील या महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों और मतदाताओं की पहचान के लिए अलग-अलग तरह की मार्किंग और सूचनाओं का इस्तेमाल पहले से होता रहा है। बता दें कि अधिकारियों के इस स्पष्टीकरण का लक्ष्य उन सवालों का जवाब देना है, जिनमें VIP मार्किंग को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है।

SIR को लेकर क्यों उठा विवाद?

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देंगे इस्तीफा? CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने आंदोलन की तारीख और जगह का किया ऐलान

दरअसल, SIR के तहत मतदाता सूची को दोबारा सत्यापित और अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठे हैं। विपक्षी दलों और कुछ नागरिक समूहों ने प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम, दस्तावेज और सत्यापन से जुड़ी प्रक्रियाओं पर चिंता जताई है। वहीं दूसरी ओर, चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची की शुद्धता और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल रखना चुनाव प्रक्रिया की बुनियादी आवश्यकता है। इसके अलावा आयोग समय-समय पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया करता है।

VIP मार्किंग का वोट के अधिकार से क्या संबंध?

चुनाव आयोग के अधिकारियों की सफाई के मुताबिक, VIP के रूप में किसी मतदाता की प्रशासनिक पहचान किए जाने का मतलब उसके मतदान के अधिकार में कोई बदलाव करना नहीं है। यानी केवल किसी व्यक्ति के VIP के तौर पर मार्क होने से उसके वोट की वैधता या मतदाता के रूप में उसकी पात्रता स्वत: प्रभावित नहीं होती। हालांकि, SIR को लेकर जारी बहस में यही सवाल महत्वपूर्ण बना हुआ है कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की मार्किंग किस उद्देश्य से की गई, उसका इस्तेमाल किस स्तर पर होता है और क्या इसका मतदाता के अधिकारों पर कोई प्रभाव पड़ता है।

चुनाव आयोग के सामने पारदर्शिता की चुनौती

SIR जैसे बड़े पैमाने पर मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्पष्ट जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि चुनाव आयोग के अधिकारियों की हालियां सफाई से VIP मार्किंग को लेकर आयोग का पक्ष सामने आया है। अब इस मुद्दे पर आगे की बहस इस बात पर केंद्रित रहेगी कि मार्किंग की प्रक्रिया के नियम क्या हैं? साथ ही इसका रिकॉर्ड किस स्तर पर रखा जाता है और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाती है?

पढ़ें :- इलेक्शन कमीशन का पूरा का पूरा भेद खुल गया, इतना घटिया काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ होगा: अखिलेश यादव

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...