1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘Urban Mindset’ टी-शर्ट बनी विवाद की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, ‘Urban Mindset’ टी-शर्ट बनी विवाद की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ के तीन छात्रों पर आरोप लगाए गए हैं। इन तीनों में से दो आरोपी अभिनव और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी नमन की तलाश चल रही है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में दिल्ली यूनिवर्सिटी की दो छात्राओं के साथ कथित छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ लॉ के तीन छात्रों पर आरोप लगाए गए हैं। इन तीनों में से दो आरोपी अभिनव और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी नमन की तलाश चल रही है।

पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...

‘Urban Mindset’ लिखी टी-शर्ट पर की टिप्पणी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बीते बुधवार शाम का बताया जा रहा है। शिकायत के मुताबिक, हिंदू कॉलेज की एक छात्रा अपनी दोस्त के साथ मुखर्जी नगर इलाके में थी। इसी दौरान एक सफेद Tata Safari SUV उनके पास आकर रुकी। ऐसा आरोप है कि SUV चला रहे नमन ने छात्रा की लाल रंग की टी-शर्ट, जिस पर ‘Urban Mindset’ लिखा था, को लेकर टिप्पणी की और कहा कि टी-शर्ट अच्छी लग रही है। फिर इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस छिड़ गई। छात्रा ने आरोप लगाया है कि जब दोनों युवतियों ने टिप्पणी का विरोध किया और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा, तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और उनका पीछा करना शुरू कर दिया। वहीं मौके पर छात्राओं ने हालात को रिकॉर्ड करने के लिए मोबाइल फोन निकाल लिया।

कार रोककर खींचने की कोशिश का आरोप

छात्रा ने अपनी शिकायत में ये भी आरोप लगाया कि जब दोनों ने रुककर घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो SUV भी रुक गई। आरोप है कि कार में मौजूद युवकों ने उन्हें वाहन के अंदर खींचने की कोशिश की। इसी दौरान छात्रा की दोस्त ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। इस घटना के बाद छात्रा ने Instagram पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा कर दी। उसके मुताबिक, घटना करीब रात 9:30 बजे की है। छात्रा ने बताया कि वह उस वक्त अपनी दोस्त के साथ विजय नगर स्थित हकीकत पार्क से लौट रही थी।

पढ़ें :- 'Form 6' को लेकर चुनाव आयोग में आपत्तियां, SIR और वोटर डेटाबेस पर भी उठे सवाल, 10 महीने में 14 बार दर्ज हुई आपत्ति

तीन थानों के चक्कर लगाने का दावा

इसके अलावा छात्रा ने अपने वीडियो में यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वह और उसके दोस्त मॉरिस नगर थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें बताया गया कि घटना वाला इलाका उस थाने के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। छात्रा के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने कई थानों से संपर्क किया और कई घंटे तक शिकायत दर्ज कराने की लगातार कोशिश की। फिर बाद में मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन में छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि शिकायत दर्ज कराने के दौरान छात्रा को किन हालातों से गुजरना पड़ा और क्या शुरुआती स्तर पर पुलिस की ओर से कोई देरी हुई?

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

पुलिस ने इस छेड़छाड़ के मामले में अभिनव और अभिमन्यु को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरा आरोपी नमन फिलहाल फरार है। इसके साथ ही पुलिस मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि घटना के समय उन्होंने शराब पी रखी थी। यह बात पुलिस जांच का हिस्सा है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ लगे आरोपों का अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो पाएगा।

पढ़ें :- दिल्ली के होटल में नाबालिग से रेप, सोशल मीडिया से हुई थी आरोपी से दोस्ती: पुलिस कर रही तलाश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...