1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो…

Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो…

Video: When an auto-rickshaw driver commented on a girl's attire, the brave young woman retorted, "My family has told me to first slap people with such a mindset four times, and only then talk to them."

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर एक लड़की को उसके कपड़ों को लेकर टोकता है और नसीहत देने लगता है। इससे लड़की भड़क जाती है और ऑटो ड्राइवर को खरी-खखरी सुनाते हुए कहती है कि उसके घरवालों ने उसे सिखाया है कि अगर कोई ऐसी में​टलिटी का मिले तो पहले उसे वहीं खींचकर 4 थप्पड़ लगाओ फिर बात करो। हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है hindi.pardaphash.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

पढ़ें :- VIDEO : मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक संग रचाई शादी, वीडियो जारी कर बोली-मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हिन्दू रिवाज से कर ली है शादी

यह बात उन लोगों पर बिल्कुल फिट बैठती है, जिन्हें लड़कियां या महिलाओं के ड्रेसिंस सेंस से समस्या हो। जो हमेशा उन्हें यह बताते रहे हैं कि क्या पहनना चाहिए या क्या नहीं पहनना चाहिए? ऑटो ड्राइवर भी वायरल वीडियो में लड़की के साथ कुछ ऐसा ही करने की कोशिश में होता है। जिसके बदले में लड़की उसे ऐसी लताड़ लगाती है कि उसकी बोलती बंद हो जाती है।

लड़की जब ऑटो में होती है, इस दौरान ड्राइवर उसे उसके कपड़ों को लेकर ज्ञान देना चालू कर देता है। इस पर वह बुरी तरह भड़क जाती है और उसे उसके मुंह पर ही सुना देती है। वीडियो के एक हिस्से में लड़की ऑटो ड्राइवर को यह भी कहती है कि ‘उसके घरवालों ने उसे सिखाया है कि कोई कपड़ों पर कमेंट करे तो उसे वहीं खींचकर 4 थप्पड़ लगा दो।’ इस पर ऑटो वाला बेशर्मों की तरह खिखिया रहा होता है।

कपड़ों में दिक्कत थी क्या?

पढ़ें :- पीएम मोदी ने संविधान दिवस पर देशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी , राष्ट्र की प्रगति में इसकी भूमिका को किया रेखांकित

नहीं, लड़की ने जीन्स-टॉप पहना हुआ था। लेकिन ऑटो ड्राइवर के मुताबिक, उसने ‘हॉट कपड़े’ पहने होते हैं। यहां दिक्कत लड़की के पहनावे में नहीं होती। जैसा कि वह वीडियो में भी दिखाती है और दिक्कत ये है कि पहनावे में कभी कोई समस्या नहीं होती, समस्या सोच और देखने के नजरिए में होती है। इस तरह की ‘मोरल पुलिसिंग’ और बेमतलब की फब्तियों को देखकर सभ्य इंटरनेट यूजर्स का पारा हाई हो जाता है।

कपड़े किसी का चरित्र बताते हैं क्या?

संजू ने X पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि दरअसल प्रॉब्लम लड़की के कपड़ों में नहीं बल्कि ड्राइवर की घटिया सोच में है। कपड़े किसी लड़की के चरित्र को परिभाषित नहीं कर सकते। उसकी सुरक्षा इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि वह क्या पहनती है, कहां बैठती है या कितनी सावधानी से चलती है। समस्या यह नहीं है कि वह क्या पहन रही है, समस्या उस मानसिकता की है जो उसे असुरक्षित महसूस कराती है। संजू आगे लिखती है कि लड़कियों को यह मत सिखाइए कि क्या पहनकर निकलना है? लड़कों और समाज को यह सिखाइए कि दूसरों की सीमाओं और सम्मान का ख्याल कैसे रखना है?

ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स इस बात पर एकमत है कि ऑटो ड्राइवर की सोच घटिया है और ऐसे लोगों की समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि सुरक्षा और सम्मान पहनावे की मोहताज नहीं होते, समाज को कपड़ों पर नहीं बल्कि अपनी गंदी और घटिया सोच पर पर्दा डालना चाहिए। दूसरे यूजर ने कहा कि इस ऑटो वाले को पहले पीटो, फिर बात होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...