1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर,चम्पत राय की भूमिका की विवेचना की मांग की

अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर,चम्पत राय की भूमिका की विवेचना की मांग की

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि धनराशि प्रकरण की पुलिस चार्जशीट के पृष्ठ 47 में अंकित तथ्यों के आधार पर यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर इस मामले में चम्पत राय की भूमिका की गहन विवेचना की मांग की है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि धनराशि प्रकरण की पुलिस चार्जशीट के पृष्ठ 47 में अंकित तथ्यों के आधार पर यूपी के डीजीपी को पत्र भेजकर इस मामले में चम्पत राय की भूमिका की गहन विवेचना की मांग की है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय और अनिल मिश्रा को दी क्लीन चिट

उन्होंने कहा है कि पृष्ठ 47 पर दर्ज चम्पत राय के बयान के अनुसार, उन्हें 04 जून 2026 की रात लगभग 10 बजे व्हाट्सऐप पर कथित चोरी से संबंधित वीडियो और संदेश प्राप्त हुआ तथा 05 जून 2026 को लगभग 12 बजे उन्हें एक अन्य वीडियो भी दिखाया गया, जिसमें गणना कक्ष में धनराशि निकालने की घटना दिखाई गई थी।

अमिताभ ठाकुर ने विशेष रूप से यह जांच किए जाने की मांग की है कि चम्पत राय ने संबंधित पुलिस अथवा सक्षम अधिकारियों को कब और किस प्रकार सूचना दी तथा प्राथमिकी में विलंब क्यों हुआ? उन्होंने विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर चम्पत राय का विधिक उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विधि के अनुसार आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...