1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-28 साल की टीचर को 60 साल के प्रिंसिपल लेकर हुए फुर्र, नेपाल में रचाई शादी, शिक्षिका बोली- मैंने मर्जी से की शादी

Video-28 साल की टीचर को 60 साल के प्रिंसिपल लेकर हुए फुर्र, नेपाल में रचाई शादी, शिक्षिका बोली- मैंने मर्जी से की शादी

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका से नेपाल (Nepal) में शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद यह मामला अब पुलिस जांच और दो समुदायों के बीच संभावित तनाव तक पहुंच गया है।

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुरः बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) में एक निजी स्कूल के 60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय शिक्षिका से नेपाल (Nepal) में शादी करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद यह मामला अब पुलिस जांच और दो समुदायों के बीच संभावित तनाव तक पहुंच गया है।

पढ़ें :- PM मोदी ने बालेंद्र शाह से की बात, कहा-भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार

नेपाल के जनकपुर धाम जाकर शादी

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले (Muzaffarpur District) के औराई थाना (Aurai Police Station) क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, निजी स्कूल के संचालक सह प्रिंसिपल राकेश साह (Principal Rakesh Sah) चार बच्चों के पिता बताए जा रहे हैं। उन्होंने अपने ही स्कूल में कार्यरत शिक्षिका शाइस्ता परवीन से विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि 18 फरवरी को दोनों नेपाल के जनकपुर धाम पहुंचे और वहां शादी रचा ली। विवाह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भाई ने अपहरण का लगाया आरोप

इधर, शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के भाई ने औराई थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन का डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अपहरण किया गया है। शिकायत में राकेश साह (Rakesh Sah), उनकी पत्नी और बेटी समेत कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। भाई ने यह भी आशंका जताई है कि उसकी बहन के साथ किसी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।

पढ़ें :- Nepal News: नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, सड़के और बिजली आपूर्ति हुई ध्वस्त, 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी लापता

शिक्षिका ने वीडियो जारी कर अपनी मर्जी से शादी की बात कही

दूसरी ओर, शादी के बाद शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen)  का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह कह रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से राकेश साह (Rakesh Sah) से शादी की है। वीडियो में उन्होंने खुद को सुरक्षित बताते हुए राकेश साह पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वर्ष 2025 में ही दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया था।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

मामले के प्रकाश में आने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। औराई थाना प्रभारी रानोवर परवीन (Aurai Station House Officer (SHO) Ranovar Parveen) ने बताया कि नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पढ़ें :- नेपाली चाय पर भारत की डिजिटल और लैब स्ट्राइक, 83 फैक्ट्रियां ठप, करीब 60 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...