1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत

पठानकोट में महिला पुलिस अफसर पर विजिलेंस का छापा, रिश्वत मामले में हिरासत

पंजाब के पठानकोट से पुलिस विभाग से जुड़ी रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। देर रात विजिलेंस टीम ने कोट ईसे खां थाने में छापेमारी कर महिला थाना प्रभारी सुनीता बावा को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

पंजाब। पंजाब के पठानकोट से पुलिस विभाग से जुड़ी रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। देर रात विजिलेंस टीम ने कोट ईसे खां थाने में छापेमारी कर महिला थाना प्रभारी सुनीता बावा को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।

पढ़ें :- तारीख पर पहुंची विवाहिता से कोर्ट परिसर में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार, धर्मकोट इलाके के नूरपुर हकीमा गांव के कुछ निवासियों ने महिला थाना प्रभारी के खिलाफ घुस लेने की शिकायत की थी। शिकायत करने वालों का आरोप था कि पुलिस से जुड़े काम को करवाने के बदले उनसे कथित तौर पर अवैध रकम की मांग हो रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस विभाग ने मामले की प्राथमिक जांच की। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की और देर रात कोट ईसे खां थाने में औचक छापेमारी कर दी। इस दौरान महिला थाना प्रभारी को हिरासत में ले लिया गया।

विजिलेंस की जांच जारी

इस छापेमारी के बाद विजिलेंस टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही महिला अधिकारी से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि शिकायत में लगाए गए रिश्वत के आरोपों से जुड़े तथ्य क्या हैं और कथित लेन-देन किस तरह हुआ?

पढ़ें :- तेलंगाना में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत का खुलासा, प्यार में पागल लेक्चरर पर छात्रा को जहर देने का आरोप

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल देखने को मिली है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो पाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...