1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने राज्यभर में आंधी-बारिश पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को जरूरी मदद और मुआवजा को लेकर दिए निर्देश

CM योगी ने राज्यभर में आंधी-बारिश पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को जरूरी मदद और मुआवजा को लेकर दिए निर्देश

UP Heavy rain and thunderstorms : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत तमाम जिलों में कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कई जिलों में पेड़ों के गिरने व अन्य घटनाएं सामने आयी हैं। इसके साथ ही आंधी बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में जानमाल के नुकसान की भी खबर है। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यूपी में मॉनसून की पूरी तरह विदाई, अब दिन में निकलेगी तेज धूप और रात में बढ़ेगी ठंड

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य भर में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जान-माल और घरों के नुकसान का तुरंत मुआवज़ा दिया जाए और साथ ही फसलों के नुकसान का आकलन करके किसानों को समय पर मुआवज़ा मिले। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों और घर गिरने से बेघर हुए लोगों को बाढ़ राहत और शेल्टर सेंटरों में पहुंचाया जाए। साथ ही, उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में रहें, प्रभावित परिवारों से मिलें और बिना किसी देरी के हर संभव मदद पहुंचाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अत्यधिक भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी है, जबकि 27 सितंबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। यानी सोमवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...