1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

लखनऊ नगर निगम ने नागरिकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश एवं जलभराव से त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से बारिश एवं जलभराव से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार हो रही बारिश एवं जलभराव से त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये है। नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम की ओर से बारिश एवं जलभराव से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम का टोल फ्री नंबर 1533 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त नागरिक 9219902911, 9219902912, 9219902913 एवं 9219902914 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, बोले- यूपी देश का अगला ग्रोथ इंजन बनने की ओर, डबल इंजन सरकार के समन्वय से तेज हो रहा बदलाव

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव, गिरे हुए पेड़ अथवा अन्य किसी समस्या की सूचना तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम को दें, ताकि संबंधित टीम को मौके पर भेजकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जानकीपुरम प्रथम वार्ड के मड़ियांव गांव में घरों में घुसा बारिश का पानी, लोग परेशान

लखनऊ के जानकीपुरम प्रथम वार्ड स्थित मड़ियांव गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हल्की बारिश में ही नालियां चोक होने से पानी घरों के अंदर तक भर गया।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण हर बरसात में यही स्थिति बनती है। इस वार्ड की पार्षद निशा तिवारी हैं। लोगों ने नगर निगम से जल्द सफाई कराने की मांग की है।

पढ़ें :- लखनऊ में बीते 48 घंटे से हो रही है आफत की बारिश, कहीं जलभराव तो कहीं सड़क पर गिरे पेड़, देखें Video व तस्वीरें

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...