1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. विराट कोहली का बड़ा ऐलान, बोले- 2027 का वर्ल्ड कप मेरे लिए आखिरी होगा

विराट कोहली का बड़ा ऐलान, बोले- 2027 का वर्ल्ड कप मेरे लिए आखिरी होगा

Virat Kohli's major announcement : भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले कोहली ने साफ कर दिया है कि 2027 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जो वो भारत के लिए खेलेंगे। यानी इस टूर्नामेंट के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी विराम लग जाएगा, क्योंकि वो अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Virat Kohli’s major announcement : भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले कोहली ने साफ कर दिया है कि 2027 का वर्ल्ड कप उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जो वो भारत के लिए खेलेंगे। यानी इस टूर्नामेंट के साथ ही उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर भी विराम लग जाएगा, क्योंकि वो अब सिर्फ वनडे ही खेलते हैं।

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के बाद अब संत प्रेमानंद महाराज के जीवन पर बनेगी 'राधा अंश', विराट-अनुष्का की बड़े पर्दे पर दिखेगी भक्ति?

दरअसल, 2027 वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। इस टूर्नामेंट को दो दिग्गजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर का आखिरी टूर्नामेंट समझा जा रहा है। 37 साल के कोहली ने वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ से पहले ‘JioStar’ से कहा है कि अगले साल होने वाला वनडे वर्ल्ड कप देश के लिए उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और वे ट्रॉफी जीतने के लिए अपना सब कुछ झोंक देंगे।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, “मेरे लिए, यह भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप होगा। और यही मेरी प्रेरणा है। यानी, अपना सब कुछ झोंक देना। और ज़ाहिर है, लक्ष्य तो वर्ल्ड कप जीतना ही है। और इसके लिए जो कुछ भी करना पड़े, मैं उसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...