फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देखें तो वह जल्द 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली है। फिल्म पिछले 35 दिनों से सिनेमाघरों में लगी है। रिलीज के एक महीने के बाद भी इसे देखने के बाद दर्शकों के बीच भक्ति का अलग ही माहौल नजर आ रहा है। पर्दे पर बाबा नीम करौली महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) की कहानी और हनुमान भक्ति ने लोगों को खूब प्रभावित किया है।
नई दिल्ली। फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देखें तो वह जल्द 200 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली है। फिल्म पिछले 35 दिनों से सिनेमाघरों में लगी है। रिलीज के एक महीने के बाद भी इसे देखने के बाद दर्शकों के बीच भक्ति का अलग ही माहौल नजर आ रहा है। पर्दे पर बाबा नीम करौली महाराज (Baba Neem Karoli Maharaj) की कहानी और हनुमान भक्ति ने लोगों को खूब प्रभावित किया है। अब इसी बीच एक और संत की जिंदगी को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। वैष्णव किन्नर अखाड़ा (Vaishnav Kinnar Akhara) की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी ने संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के जीवन पर ‘राधा अंश’ बनाने की बात कही है। ‘राधा अंश’ (Radha Ansh) बनने के साथ एक बार फिर से ये चर्चा शुरु हो गई है कि क्या ‘हनुमान अंश’ के साथ-साथ पॉवर कपल विराट-अनुष्का ‘राधा अंश’ (Radha Ansh) का भी हिस्सा बनेंगे?
वैष्णव किन्नर अखाड़ा (Vaishnav Kinnar Akhara) की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी (Jagadguru Shankaracharya Himangi Sakhi) ने संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का ऐलान किया है। फिल्म का नाम ‘राधा अंश’ रखा गया है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर अभी संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) या उनके शिष्य परिकर की ऑफिशियल सहमति सामने नहीं आई है।
‘हनुमान अंश’ के प्रभावित होकर आया आइडिया
हिमांगी सखी धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचीं। एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में उन्होंने ‘राधा अंश’ को लेकर अपनी प्लानिंग शेयर की। उन्होंने बताया कि बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ से वह काफी प्रभावित हुईं। इसी के बाद उनके मन में संत प्रेमानंद महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा को पर्दे पर लाने का आइडिया आया। उन्होंने बताया कि वह बचपन से बृज में रही हैं और राधा रानी के प्रति उनकी काफी आस्था है।
हिमांगी के मुताबिक, फिल्म को लेकर उनकी फिल्म मेकर टीम से बातचीत हुई है और टीम ने फिल्म बनाने को लेकर सहमति दी है। हालांकि, सबसे अहम सहमति अभी संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) और उनके परिकर की तरफ से मिलना बाकी है। हिमांगी सखी जल्द ही उनसे मुलाकात कर इस फिल्म के लिए अनुमति लेने की कोशिश करेंगी।
‘राधा अंश’ में क्या दिखेगा?
हिमांगी सखी (Himangi Sakhi) ने बताया कि वह बचपन से ही ब्रज से जुड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका बचपन ब्रज की कुंज गलियों में बीता है और उनका हृदय पूरी तरह राधामय है। ऐसे में संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के जीवन पर फिल्म बनाना उनके लिए सिर्फ एक फिल्मी प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव से जुड़ा विषय भी है। उन्होंने यह भी कहा कि सहमति मिलने के बाद बहुत जल्द फिल्म का प्रोमो तैयार किया जाएगा। यानी मंजूरी मिलते ही इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है।
कौन होगा फिल्म के लीड कलाकार?
फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। हिमांगी सखी (Himangi Sakhi) ने साफ कहा कि संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) का परिकर फिल्म के लिए जिन कलाकारों को कास्ट करने की सलाह देगा, उन्हीं को फिल्म में रखने की कोशिश की जाएगी।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निभाएंगे लीड रोल?
हिमांगी सखी के कास्टिंग को लेकर आए बयान के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के नाम पर चर्चाएं शुरु हो गई हैं। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों दोनों की संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के प्रति आस्था जगजाहिर है। दोनों अकसर महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन भी पहुंचते हैं। हालांकि, अभी दोनों के फिल्म में होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ये सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।