1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदा, पुलिस कर र​ही है जांच

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदा, पुलिस कर र​ही है जांच

वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में 25 वर्षीय शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को वह आश्रम की चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई...

By Harsh 
Updated Date

वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में 25 वर्षीय शिष्य दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को वह आश्रम की चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के शिष्य की इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में मौत, कटे हुए थे गुप्तांग....अब उठने लगे कई तरह के सवाल

मृतक मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले बताए गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, करीब दो साल पहले वह वृंदावन आए थे और संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद आश्रम से जुड़ गए थे। यहां वह सेवा का काम भी करते थे। घटना के समय वह इमारत की ऊपरी मंजिल पर अकेले थे।

मामले में पुलिस को कमरे से एक ग्राइंडर और डायरी मिलने की जानकारी सामने आई है। मृतक के शरीर पर भी गंभीर चोटें मिली हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि शरीर पर लगी चोटें किस परिस्थिति में आईं और कमरे में मिले सामान का घटना से कोई संबंध है या नहीं।

घटना की एक अहम कड़ी CCTV फुटेज भी है। पुलिस के अनुसार फुटेज में रसिक दुलारी शरण को इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे गिरते हुए देखा गया है। हालांकि, घटना से पहले क्या हुआ था और उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस ने मोबाइल और डायरी को भी जांच में शामिल किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...