IND vs AFG Asian Games Live : एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम अफ़गानिस्तान दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल आज (28 सितंबर 2026) निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था। लेकिन, तेज़ बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। भारत सेमीफ़ाइनल में पहुँच गया है। अब सेमीफ़ाइनल में भारत का मुक़ाबला श्रीलंका या नेपाल में से किसी एक टीम से होगा।

2026 एशियन गेम्स में पुरुषों के क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत, जो खिताब का सबसे बड़ा दावेदार है, आज नॉकआउट स्टेज में उतरना था। लेकिन, अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल बिना टॉस के बारिश की भेंट चढ़ गया। चूंकि भारत रैंकिंग में अफगानिस्तान से बेहतर है तो उसे सेमी-फाइनल का टिकट मिला है। अब तीसरे क्वार्टर-फ़ाइनल पर भारत की नजरें होंगी। इस मुकाबले में श्रीलंका और नेपाल की भिड़ंत होने वाली है और जो टीम जीतेगी वो 1 अक्टूबर को भारत के खिलाफ सेमी-फाइनल में उतरेगी।