1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी में मस्जिद का बड़ा हिस्सा समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी में मस्जिद का बड़ा हिस्सा समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी (Saryu River) एक बार फिर उफना गई है। रामनगर के हेतमापुर गांव (Hetmapur Village) में पिछले करीब 15 दिन से जारी कटान में नदी के मुहाने पर बनी मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है।

By santosh singh 
Updated Date

बाराबंकी। नेपाल के बैराजों से पानी छोड़े जाने और लगातार हो रही बारिश से सरयू नदी (Saryu River) एक बार फिर उफना गई है। रामनगर के हेतमापुर गांव (Hetmapur Village) में पिछले करीब 15 दिन से जारी कटान में नदी के मुहाने पर बनी मस्जिद का बड़ा हिस्सा नदी में समा चुका है। अब सदियों पुराने आस्था केंद्र बाबा नारायण दास धाम (Baba Narayan Das Dham)  पर भी संकट मंडरा रहा है। तेजी से हो रही कटान मंदिर की सीमा तक पहुंच गई है। करीब 15 दिन पहले भी जब कटान तेज हुई थी, तब बाबा नारायण दास धाम (Baba Narayan Das Dham) को बचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बाद सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के प्रमुख अभियंता और जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। अब दोबारा कटान तेज होने पर पूरा प्रशासनिक अमला हेतमापुर में डटा है।

पढ़ें :- Viral : मंत्री प्रवेश वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क का कर रहे थे निरीक्षण, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़, AAP ने की गिरफ्तारी की मांग

नदी लगातार धाम की ओर जमीन काट रही है। ग्रामीणों में धाम को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग (Irrigation Department) के अधिकारी मौके पर कटान की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बचाव के उपाय किए जा रहे हैं। एडीएम निरंकार सिंह (ADM Nirankar Singh) ने बताया कि वह मौके पर हैं और कटान रोकने के प्रयास किया जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...