1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. थप्पड़ कांड पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, वीडियो जारी कर बताया क्यों उठाया हाथ?

थप्पड़ कांड पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी सफाई, वीडियो जारी कर बताया क्यों उठाया हाथ?

दिल्ली सरकार (Delhi Government) के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा (PWD Minister Parvesh Verma) का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद राजधानी की राजनीति गरमा गई है। इस पूरे प्रकरण पर अब खुद मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) की सफाई भी सामने आ गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा (PWD Minister Parvesh Verma) का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल है, जिसके बाद राजधानी की राजनीति गरमा गई है। इस पूरे प्रकरण पर अब खुद मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) की सफाई भी सामने आ गई है।

पढ़ें :- बाराबंकी में उफनाई सरयू नदी में मस्जिद का बड़ा हिस्सा समाया, अब बाबा नारायण दास धाम पर खतरा, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

‘आप विधायक मांग रहे थे कमीशन’

एक वीडियो जो आज चल रहा है आम आदमी पार्टी (AAP) वाले चला रहे हैं। उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए। विकासपुरी रिंग रोड (Vikaspuri Ring Road) के ऊपर में पिछले कई दिनों से रोड बनाने का काम चल रहा है। वहां के विधायक जनल सिंह (MLA General Singh) के तरफ से पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट (PWD Department) के इंजीनियर्स को कि हमको कांट्रेक्टर से मिलाइए और उनसे कमीशन दिलवाइए। यह वह काफी दिन से उनको बोल रहे थे। हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन (Police Station) में जाकर कंप्लेंट दी है। उनके ऊपर में एफआईआर (FIR) करा रहे हैं। और इसी के चलते जब उनको कोई कमीशन नहीं मिली जनरल सिंह (General Singh)  को तो वो जैसे ही रात को रोड डलती थी वो सुबह जाके उसको उखाड़ने का काम करके और यह पूरा करप्शन हो रहा है। इसका वीडियो बनाकर डाल रहे थे। आज जब मैं उस रास्ते से निकल रहा था तो मैंने इंजीनियर्स को बोला कि एक बार मैं सारे काम को देखना चाहता हूं। जब मैं वहां पर रुका और मैंने काम को देखा कि काम एकदम बहुत अच्छे से चल रहा है। वहां के लोगों ने मुझे बताया कि 15 साल तक यह रोड नहीं बनी। 15 साल के बाद में रोड बनाया जा रहा है। शायद इस बात से आम आदमी पार्टी पूरी दुखी है कि दिल्ली में सारी सड़कें बनाई जा रही हैं। 15 साल तक जो सड़कें नहीं बनी थी।

मंत्री प्रवेश वर्मा बोले-‘विधायक जनरल के कार्यकर्ता ने मुझे दी गाली ‘

मैंने खुद वहां के विधायक जनरल सिंह (MLA General Singh) को तीन बार फोन किया। मैंने उनका 45 मिनट तक वेट किया। हमारे जो वहां के कार्यकर्ता थे मैंने उनको नहीं बुलाया। जब वहां पर जनरल सिंह (General Singh) पहुंचे तो वह अपने कार्यकर्ताओं को पहले से सूचना देकर आए और जब वह आए तो उन्होंने आते ही वहां पर बदतमीजी शुरू कर दी। उनके एक कार्यकर्ता ने जब मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया तब कोई भी व्यक्ति उस आवेश में आकर जो करेगा मैंने भी वही किया। मैं आम आदमी पार्टी (AAP) से कहना चाहता हूं कि आप जो काम नहीं कर पाए आज वह हमारी सरकार कर रही है इसलिए आपके पेट में दर्द हो रहा है। मगर अगर कोई भी मेरे परिवार को कुछ बोलेगा या हमारे कार्यों के ऊपर में हमने थर्ड पार्टी ऑडिट उसका कोर कटिंग का रिपोर्ट ये सब हम कराएंगे। मगर अगर कोई सरकारी कार्य को बाधा डालेगा, सरकारी कामों में हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा और हमारे अधिकारियों से कमीशन मांगेगा आम आदमी पार्टी का विधायक तो यह हमसे बर्दाश्त नहीं होगा। तो यह आज की पूरी घटना की सच्चाई है जो मैंने आपके सामने रखी है।

क्या है पूरा मामला?

रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें मंत्री प्रवेश वर्मा (Minister Parvesh Verma) एक सड़क निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर भ्रष्टाचार के सवाल पर एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि जब युवक सड़क की खराब स्थिति का वीडियो बना रहा था, तब तीखी झड़प के बाद मंत्री ने उसका फोन नीचे गिराया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके सुरक्षा गार्ड ने युवक को वहां से हटाया।

पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने सुसाइड किया या है कुछ और? घटना की आई CCTV Video

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

इस घटना के सामने आने के बाद ‘आप’ (AAP)  आक्रामक हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister Arvind Kejriwal) ने ‘एक्स’ पर वीडियो शेयर करते हुए कड़े शब्दों में निंदा की और मांग की कि मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं, स्थानीय ‘आप’ विधायक ने भी मंत्री पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...