बिहार के समस्तीपुर जिले (Samastipur District) से एक बार फिर लड़की के साथ सरेआम अभद्रता, मारपीट और कपड़े खींचने की शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिले में लगातार घटना होने से परिजनों और बेटियों के बीच डर का माहौल व्याप्त हो गया है। बता दें कि बीच सड़क एक लड़की पर कुछ युवक थप्पड़ बरसाते और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले (Samastipur District) से एक बार फिर लड़की के साथ सरेआम अभद्रता, मारपीट और कपड़े खींचने की शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। जिले में लगातार घटना होने से परिजनों और बेटियों के बीच डर का माहौल व्याप्त हो गया है। बता दें कि बीच सड़क एक लड़की पर कुछ युवक थप्पड़ बरसाते और बदसलूकी करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो विभूतिपुर थाना (Vibhutipur Police Station) क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने जगह की पुष्टि फिलहाल नहीं की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वीडियो बेगूसराय जिले (Begusarai District) से सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जहां से शनिवार को वायरल हो गया। समस्तीपुर से पुलिस की एक टीम जांच के लिए बेगूसराय रवाना हो गई है। इससे पहले समस्तीपुर जिले (Samastipur Police) के कर्पूरीग्राम और मुसारीघरारी थाना (Musarigharari Police Station) क्षेत्र में भी लड़कियों से छेड़छाड़ की घटना के वीडियो वायरल हुए, जिन पर कार्रवाई की गई है।
समस्तीपुर पुलिस (Samastipur Police) ने फिलहाल घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वायरल वीडियो में एक युवती कुछ युवकों के सामने हाथ जोड़कर उसे छोड़ देने की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। आरोप है कि युवती के बार-बार मिन्नत करने के बावजूद युवक नहीं माने और उसके साथ कथित तौर पर मारपीट एवं बदसलूकी की।
बेगूसराय के युवक ने फेसबुक पर किया अपलोड
समस्तीपुर साइबर पुलिस (Samastipur Cyber Police) की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वीडियो बेगूसराय के एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था। इसके बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने लगा। मामले की जांच के लिए समस्तीपुर पुलिस की एक टीम बेगूसराय रवाना हुई है। पुलिस टीम युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि वीडियो उसके पास कहां से आया, इसका मूल स्रोत क्या है और वीडियो में दिखाई दे रही घटना से उसका क्या संबंध है।
एसपी क्या बोले?
समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह (Samastipur SP Arvind Pratap Singh) ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो कहां का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं? पुलिस वीडियो की सत्यता, स्रोत और घटना से जुड़े तथ्यों का सत्यापन कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है इस वीडियो को सबसे पहले बेगूसराय के एक युवक ने शेयर किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
समस्तीपुर से दो वीडियो पहले वायरल हुए
बता दें कि जिले में इससे पहले भी लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता से जुड़े दो वीडियो सामने आ चुके हैं। गुरुवार को कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र और शुक्रवार को मुसरीघरारी थाना क्षेत्र से संबंधित वीडियो वायरल हुआ था। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब शनिवार को तीसरा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है। हालांकि शनिवार को विभूतिपुर से जोड़कर वायरल किए जा रहे वीडियो की पुष्टि hindi.pardaphash.com नहीं करता है।
तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला
समस्तीपुर में लड़की से छेड़छाड़ का तीसरा वीडियो वायरल होने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर एक और नाबालिग लड़की के साथ समस्तीपुर में बदसलूकी और शोषण! समस्तीपुर से तीसरा वीडियो। समस्तीपुर उपमुख्यमंत्री का जिला है।
फिर एक और नाबालिग लड़की के साथ समस्तीपुर में बदसलूकी और शोषण! समस्तीपुर से तीसरा वीडियो। समस्तीपुर उपमुख्यमंत्री का जिला है।
प्रधानमंत्री @narendramodi ने ऐसे अनोखे 7 हत्याओं के आरोपी अनाड़ी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिनसे प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भाल नहीं रही। PM कितने… pic.twitter.com/2hvpTBhSAx
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 26, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा कि ऐसे अनोखे 7 हत्याओं के आरोपी अनाड़ी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिनसे प्रदेश की विधि व्यवस्था सम्भाल नहीं रही। PM कितने Selective है, बीजेपी शासित प्रदेशों के अपराध पर आंख, नाक, कान और मुँह बंद कर लेते है। उन्होंने कहा कि अगर ये वीडियो देख आपका कलेजा नहीं फटता तो आपकी संवेदना और इंसानियत मर चुकी है। कल्पना करिए कि यह आपकी बहन और बेटी है?
NDA के निर्लज्ज मंत्री इसे छिटपुट घटना बता, सम्मानजनक मोरल पुलिसिंग बता, आरोपियों की जाति ढूंढ ऐसे संवेदनशील मामले को हल्का करेंगे या आपको 2005 में ले जायेंगे जब अपराधी और पीड़िता दोनों का जन्म भी नहीं हुआ था। प्रशासन और पुलिस की कोई जवाबदेही तय नहीं, जहां ज़्यादा अपराध वही सबसे ताकतवर अधिकारी।