1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे…थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया

युवक ने मेरे परिवार को अपशब्द कहे…थप्पड़ कांड के बाद प्रवेश वर्मा ने वीडियो जारी कर बताया

भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। इसको लेकर अब सियासत शुरू हो गयी है। अब मंत्री प्रवेश वर्मा का बयान आया है। उन्होंने परिवार के बारे में बुरा-भला कहने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपनी सफाई देते हुए आप विधायक जरनैल सिंह पर PWD डिपार्टमेंट से कमीशन दिलवाने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

पढ़ें :- सड़क पर सवाल पूछो तो थप्पड़, ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना हो गया है बंद...प्रवेश वर्मा के थप्पड़ मामले में बोले राहुल गांधी

प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी वीडियो को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि, एक वीडियो आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए।’ उन्होंने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से रोड बनाने का काम चल रहा है। वहां के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD डिपार्टमेंट के इंजीनियर्स को कहा गया है कि हमको कॉन्ट्रैक्टर से मिलाइए और उसकी कमीशन दिलवाइए। ये ऐसा कई दिनों से बोल रहे थे। हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन दी है वो शिकायत करा रहे हैं।

पढ़ें :- Viral : मंत्री प्रवेश वर्मा ने निर्माणाधीन सड़क का कर रहे थे निरीक्षण, वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़, AAP ने की गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि, मैंने खुद वहां के विधायक जरनैल सिंह जी को तीन बार फोन किया है। मंत्री ने फोन कॉल करने का वीडियो भी साझा किया। वीडियो के एक हिस्से में वो फोन कॉल करके बुलाते नजर आ रहे हैं। मंत्री ने वीडियो में बताया कि मैंने उनका करीब 45 मिनट तक इंतजार किया था। जब वो वहां पहुंचे तो आते ही बदतमीजी शुरू कर दी। उनके एक कार्यकर्ता ने मेरे परिवार को गाली देना शुरू किया तो कोई भी व्यक्ति आवेश में आकर जो करेगा, मैंने भी वही किया।

 

 

 

 

पढ़ें :- Viral Video : बिहार में बेटियों से हो रही बदसलूकी पर कब लगेगी लगाम? तेजस्वी यादव, बोले-मोदी जी अगर ये वीडियो देख आपका कलेजा नहीं फटता...

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...