ट्रेन की छत, दरवाजों और खंभों पर लटकते हुए यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेलवे ट्रैक की ऐसी भीड़ जिसे देखकर हर कोई सहम जाए। स्टेशन का यह हैरान कर देने वाला वायरल वीडियो बांग्लादेश का बताया जा रहा है। जहां ट्रेन में सवार होने के लिए लोग अपनी जान की परवाह करते तक नजर नहीं आ रहे हैं।
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बेकाबू भीड़ और सफर के दौरान उठाए जा रहे जानलेवा जोखिम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो बांग्लादेश के एक रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां ट्रेन में सवार होने के लिए लोग अपनी जान की परवाह तक नहीं कर रहे हैं।
वायरल वीडियो में स्टेशन पर भारी भीड़ दिखाई देती है। ट्रेन के अंदर पैर रखने तक की जगह नजर नहीं है, बावजूद इसके बड़ी संख्या में यात्री किसी भी तरह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। कोई ट्रेन के दरवाजे पर लटका है तो कोई उसकी छत पर बैठा नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ लोग ट्रेन की छत तक पहुंचने के लिए स्टेशन पर लगे खंभों और लोहे की पाइप का सहारा लेते दिखाई देते हैं।
वीडियो में कई यात्रियों को एक-दूसरे की मदद से ऊपर चढ़ते देखा जा सकता है। कुछ लोग नीचे खड़े होकर ऊपर मौजूद यात्रियों का हाथ पकड़कर उन्हें ट्रेन की छत तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान स्टेशन पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी जैसा माहौल भी दिखाई देता है।
Wtaf is Going on in Kanglu Nation??😭🇧🇩 pic.twitter.com/bcJEnD7Eod
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 7, 2026
पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान
ट्रेन की छत यात्रियों से लगभग पूरी तरह भरी नजर आती है। वहीं, कई लोग दरवाजों के बाहर लटककर यात्रा करने की तैयारी में दिखाई देते हैं। स्टेशन के आसपास ट्रैक के पास यात्रियों का सामान भी रखा नजर आ रहा है, जिससे पूरे नजारे में अव्यवस्था और बढ़ती दिखाई देती है।
इन सब में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि इस भारी भीड़ में सिर्फ युवा ही नहीं, बल्कि संख्या में महिलाओं के साथ-साथ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। कई यात्री अपने बैग और दूसरे सामान के साथ ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश करते दिखते हैं। भीड़ इतनी ज्यादा है कि सामान्य तौर पर यात्रियों के आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली जगहों के अलावा खंभों और लोहे की पाइप तक पर लोग चढ़े दिखाई देते हैं।हालांकि वायरल वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि स्टेशन पर इतनी भारी भीड़ किस वजह से जुटी थी और घटना कब की है। वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हुई है। लेकिन सामने आया दृश्य बेहद चिंताजनक जरूर है।
ट्रेन की छत पर बैठकर या दरवाजे से लटककर सफर करना बेहद जोखिम भरा होता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही या संतुलन बिगड़ने से गंभीर हादसा हो सकता है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए रेलवे व्यवस्था कितनी तैयार है।