इन दिनों सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो लुक एक बार फिर लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में AI तस्वीरों की खाश भूमिका नजर आ रही है। लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI की मदद से 1980 के दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल, पुराने कैमरा इफेक्ट और उस समय के माहौल में बदल रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। साथ ही पुरानी यादों को भी ताजा कर रही हैं।
सोशल मीडिया। इन दिनों सोशल मीडिया पर 80 के दशक का रेट्रो लुक एक बार फिर लोगों के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस ट्रेंड को बढ़ावा देने में AI तस्वीरों की खाश भूमिका नजर आ रही है। लोग अपनी मौजूदा तस्वीरों को AI की मदद से 1980 के दौर के कपड़ों, हेयरस्टाइल, पुराने कैमरा इफेक्ट और उस समय के माहौल में बदल रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। साथ ही पुरानी यादों को भी ताजा कर रही हैं।
आखिर 80 का दशक लोगों को इतना पसंद क्यों आ रहा है?
बता दें कि इसके पिछे की सबसे बड़ी वजह उस दौर की सादगी और अलग अंदाज है। उस समय के फैशन में बेल-बॉटम पैंट, प्रिंटेड शर्ट, डेनिम, बड़े कॉलर, खास हेयरस्टाइल और सिंपल एक्सेसरीज का काफी चलन था। वहीं, तस्वीरों में दिखने वाला एनालॉग कैमरा इफेक्ट, हल्का फिल्म ग्रेन, फीके रंग और पुराना बैकग्राउंड लोगों को उस दौर की असली तस्वीरों जैसा एहसास कराते हैं। वर्तमान में AI ने इस पुराने दौर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम भी आसान कर दिया है। क्योंकि AI से कुछ ही सेकंड में सामान्य तस्वीर को 80 के दशक की फिल्मी या रोजमर्रा की जिंदगी वाली तस्वीर में बदला जा सकता है। यही वजह है कि आज के युवा भी इस ट्रेंड का हिस्सा बन रहे हैं, जबकि उस दौर को देख चुके लोगों के लिए ये तस्वीरें बचपन, पुराने शहर, परिवार और उस समय के फैशन की यादें वापस ला रही हैं।
आपको बता दें कि इस ट्रेंड में सिर्फ बॉलीवुड स्टाइल ही नहीं, बल्कि 80 के दशक की गलियां, पुरानी कारें, सिनेमा पोस्टर, दुकानें और उस समय के साधारण भारतीय माहौल को भी AI तस्वीरों में दोबारा तैयार किया जा रहा है। तकनीक जहां एक ओर भविष्य की तस्वीर बनाने के लिए इस्तेमाल होती है, वहीं AI अब लोगों को उनके अतीत की एक झलक भी दिखा रहा है।
आज के दौर में रेट्रो ट्रेंड की यह वापसी बताती है कि फैशन और यादें कभी पूरी तरह पुरानी नहीं होतीं। बदलती तकनीक ने 80 के दशक को दोबारा स्क्रीन पर ला दिया है और AI तस्वीरों के जरिए लोग सिर्फ एक नया लुक नहीं, बल्कि अपने अतीत से जुड़ी भावनाओं को भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।