1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: खंभे से टकरा XUV कई बार पलटी, पीछे बैठी मां और ताऊ की मौत, एयरबैग ने बचाई दरोगा की जान, कार से मिले 3.50 लाख कैश

लखनऊ: खंभे से टकरा XUV कई बार पलटी, पीछे बैठी मां और ताऊ की मौत, एयरबैग ने बचाई दरोगा की जान, कार से मिले 3.50 लाख कैश

लखनऊ के काकोरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। आउटर रिंग रोड पर चकौली अंडरपास के पास तेज रफ्तार अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सड़क पर सीधी हो गई...

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ के काकोरी में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई। आउटर रिंग रोड पर चकौली अंडरपास के पास तेज रफ्तार अचानक अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर के बाद कार कई बार पलटी और फिर सड़क पर सीधी हो गई। हादसे में पीछे बैठे सावित्री देवी और शेर सिंह की जान चली गई, जबकि दरोगा और चालक घायल हुए हैं।

पढ़ें :- भाजपा ने फोड़ा सपा के 34 साल के पाप का घड़ा, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले-बहुत बेहया है घड़ा

बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे चारों

हादसे के समय 28 वर्षीय दरोगा सोनू निगम कार की अगली सीट पर चालक के बगल में बैठे थे। वह बिजनौर के नाहटौर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। सोनू अपनी मां सावित्री देवी (65) और ताऊ शेर सिंह (70) के साथ बुलंदशहर से लखनऊ आ रहे थे। उन्हें मोहनलालगंज में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था।

कार संदीप भाटी चला रहा था। चकौली अंडरपास के पास पहुंचते ही किसी कारण से कार बेकाबू हुई और खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि XUV कई बार पलट गई।

एयरबैग ने बचाई दरोगा और चालक की जान

पढ़ें :- डॉक्टर नहीं आया तो नर्सिंग छात्र ने खुद कर दी सर्जरी, गलत नस कटने से महिला की मौत

हादसे के बाद चारों लोग घायल हो गए। कार के अगले दोनों एयरबैग खुल गए थे, जिससे आगे बैठे दरोगा सोनू निगम और चालक को गंभीर नुकसान से बचाव हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को कार से बाहर निकलवाया।

पीछली सीट पर बैठी सावित्री देवी और शेर सिंह की हालत बेहद गंभीर थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल दरोगा और चालक का इलाज चल रहा है।

कार में मिले 3.50 लाख रुपये

हादसे के बाद पुलिस ने XUV की तलाशी ली तो अंदर एक सूटकेस, कपड़े, मोबाइल फोन और करीब 3.50 लाख रुपये नकद मिले। पुलिस ने नकदी और अन्य सामान को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले-पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...