1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027? शिवपाल यादव ने दिया जवाब

कांग्रेस-सपा साथ मिलकर लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव 2027? शिवपाल यादव ने दिया जवाब

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Samajwadi Party National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) बना रहेगा और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर फैसला दोनों पार्टियों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Elections 2027) को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जारी है। इसी बीच इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव (Samajwadi Party National General Secretary Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) बना रहेगा और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर फैसला दोनों पार्टियों का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

पढ़ें :- '200 सीट' वाले पोस्टर पर सपा-कांग्रेस हुई फायर, अखिलेश बोले-बीजेपी इतना डर गई लगवा रही है ‘नक़ली पोस्टर’, ‘INDIA गठबंधन एकजुट है एकजुट रहेगा...’

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) इटावा के जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और SIR की प्रक्रिया एक महीने के लिए फिर शुरू हुई है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की नीतियों को घर-घर और गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हैं। शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने बीजेपी सरकार को हटाने का मन बना लिया है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

गठबंधन बना रहेगा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar) से जुड़े पुराने मामले में जांच के आदेश पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनके नेतृत्व में बहुत बेईमानी हुई है और पूरा विपक्ष उनके खिलाफ हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी बेईमानी सामने आएगी। कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में हुए बदलाव को लेकर शिवपाल यादव ने इसे PDA का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नीतियों के अनुसार चलेगी और समाजवादी पार्टी अपनी नीतियों के अनुसार, लेकिन दोनों के बीच गठबंधन बना रहेगा।

पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...