राजस्थान के जयपुर में एक कोचिंग सेंटर में छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कलाम एकेडमी में शिक्षक प्रवीण दान चारण पर छात्र को कई थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र एकेडमी के बाहर पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया...
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक कोचिंग सेंटर में छात्र की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। कलाम एकेडमी में शिक्षक प्रवीण दान चारण पर छात्र को कई थप्पड़ मारने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र एकेडमी के बाहर पहुंच गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
एक पर्ची से शुरू हुआ विवाद, फिर छात्र की पिटाई
बताया जा रहा है कि पूरा मामला एक पर्ची से शुरू हुआ। पर्ची पर ‘कलाम बलिदान मांगता है’ लिखा हुआ था। इसे लेकर शिक्षक प्रवीण दान चारण नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने छात्र को पकड़कर उसके गाल पर लगातार कई थप्पड़ मारे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद छात्रों में आक्रोश बढ़ गया। रविवार को बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जुट गए और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
हंगामे के बीच पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन के दौरान कोचिंग सेंटर के बाहर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। छात्रों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, जबकि प्रदर्शनकारी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग करते रहे।
शिक्षक को एकेडमी से निकाला
विवाद बढ़ने और वीडियो वायरल होने के बाद कलाम एकेडमी ने शिक्षक प्रवीण दान चारण के खिलाफ कार्रवाई की। संस्थान ने उन्हें एकेडमी से निष्कासित कर दिया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और छात्र की पिटाई को लेकर शिक्षक के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं।
जयपुर के कलाम कोचिंग में शिक्षक ने एक छात्र जड़ें थप्पड़ तो छात्रों का सड़क पर बवाल
पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा
शिक्षक को कोचिंग ने हटाया
केस दर्ज pic.twitter.com/S2sZ2zeXDb— Bhawani Singh (@BhawaniSinghjpr) October 4, 2026