1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले-पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले-पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए। पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए। पुरानी कहावत है, पहले अपने लोग सुधारो, फिर प्रवचन बघारो।

पढ़ें :- नसीरुद्दीन शाह ने कहा जो लोग बीजेपी की विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं, उन सभी से ले रही है बदला

उन्होंने कहा कि ये कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना वाली बात है। चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में सीसीटीवी के सामने भाजपाइयों द्वारा सरेआम की गई बेईमानी वाली ‘चंडीगढ़ी चाल’ आज भी पूरे देश और पंजाब को याद है, ऐसे में फिर भाजपा किस मुंह से पंजाब में लड़ने उतरेगी क्या उसे नहीं मालूम कि वहां भाजपा की क्या दुर्गति होने वाली है। इसीलिए सवाल ये है कि ये ‘नशामुक्ति का बयान’ किसकी ओर इशारा है। दरअसल ये दिल्ली-लखनऊ की आपसी लड़ाई में पंजाब के कंधे पर रखकर चलाई गई बंदूक है। अब कहीं इसके जवाब में लखनऊ वाले ये न कह दें कि यूपी को ड्रोन-दूरबीन से मुक्त कर देंगे बाक़ी जनता समझदार है। आपस में टकराता डबल इंजन, ट्रबल इंजन बन गया है।

उन्होंने कहा कि जैसे भाजपाई जुमले ने देश को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ कर दिया, जैसे ‘महंगाई मुक्त’ कर दिया, जैसे भाजपाई नोटबंदी ने ‘कालाधन मुक्त’ कर दिया, जैसे बिहार को ‘बाढ़ मुक्त’ कर दिया वैसे ही ‘नशामुक्ति’ के झूठे वादे का भी बहुत बुरा हाल होगा। अब एक ही सच है कि जनता ‘भाजपा से मुक्ति’ का संकल्प ले चुकी है।

पढ़ें :- UP PET 2026 : करीब 37 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीएम योगी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...