महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। लाखनी तालुका के पिंपलगाव (मुंडीपार) के पास हाईवे पर ट्रक और जीप की जोरदार भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है...
भंडारा: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। लाखनी तालुका के पिंपलगाव (मुंडीपार) के पास हाईवे पर ट्रक और जीप की जोरदार भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में घायल हुए कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जीप में छत्तीसगढ़ के मजदूर सवार थे और वाहन रायपुर से नागपुर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुंडीपार के पास एक ट्रक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद हाईवे पर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार जीप ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। सूचना मिलने पर लाखनी-साकोली पुलिस के साथ गड़ेगांव हाईवे पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, ताकि हाईवे पर आवागमन दोबारा शुरू कराया जा सके।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर उनके परिवारों को सूचना देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए भंडारा स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर जीप और ट्रक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उधर दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद रास्ता साफ हुआ और वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी।
Bhandara, Maharashtra – A devastating road accident on the Nagpur-Raipur National Highway near Pimpalgaon in Lakhni taluka early Friday morning has left the district in shock, with nine people including young children and women confirmed dead. The crash occurred around 4 a.m.… pic.twitter.com/noXtF8BNNE
— NextMinute News (@nextminutenews7) September 11, 2026