1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bollywood actress Bipasha Basu) को प्रोटीन पाउडर (Protein Powder) के नए खुले जार में छोटे-छोटे कीड़े मिले हैं। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। बिपाशा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Maharashtra Food and Drug Administration) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Commissioner Tukaram Mundhe) को टैग किया और मामले में दखल देने की अपील की।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bollywood actress Bipasha Basu) को प्रोटीन पाउडर (Protein Powder) के नए खुले जार में छोटे-छोटे कीड़े मिले हैं। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। बिपाशा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Maharashtra Food and Drug Administration) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Commissioner Tukaram Mundhe) को टैग किया और मामले में दखल देने की अपील की।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?

बिपाशा ने लिखा ड्रिंक के वीडियो के साथ लिखा है कि ‘तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं। ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें खराब या मिलावटी सामान न मिले। वीडियो में बिपाशा ने अपनी उंगली पर एक छोटा सा कीड़ा दिखाया। उन्होंने कहा कि इस आइसोप्योर में छोटे-छोटे कीड़े भरे हुए हैं। बहुत ही छोटे कीड़े। यह नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है। इसके बाद उन्होंने उंगली पर कीड़ा दिखाते हुए कहा,कि ये रहे कीड़े, इसमें ऐसे ही कीड़े भरे हुए हैं।

महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर लोगों का ध्यान बढ़ रहा है। तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) राज्यभर में फूड बिजनेस के खिलाफ कई तरह की जांच और कार्रवाई कर रहे हैं।

श्वेता तिवारी ने डिलीवरी में कॉकरोच आने पर मांगी थी तुकाराम मुंढे से मदद

श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) ने हाल ही में ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर की थी। जब ऑर्डर खोला गया, तो उसमें कॉकरोच मिलने से एक्ट्रेस घबरा गईं। एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी कार्रवाई से चर्चा में बने हुए FDA ऑफिसर तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) से सवाल किया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किए गए वीडियो में श्वेता तिवारी ने कहा,कि हमने इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगवाया। लेकिन इंस्टामार्ट से हमारे घर में ये (कॉकरोच) भी आया। कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।’

दूसरे वीडियो में श्वेता ने कॉकरोच दिखाया और कहा,कि क्या हमें तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) जी को टैग करना चाहिए। मुंढे जी ये हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, ध्यान दीजिए?

पढ़ें :- Bank Strike : देशव्यापी बैंक हड़ताल से शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी, जानिए किन मांगों पर अड़े कर्मचारी?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...