गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद छात्रा के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई..
Viral-Video: गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में एक कंप्यूटर सेंटर से जुड़ा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद छात्रा के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान जगदीश चौरसिया के रूप में हुई है। गुरुवार देर शाम उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब वायरल वीडियो समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। छात्रा की पहचान से जुड़ी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है।
मामला सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर का बताया जा रहा है, जहां करीब 40 छात्र-छात्राएं कंप्यूटर सीखते हैं। आरोप है कि बुधवार को कक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षक ने एक नाबालिग छात्रा को सेंटर में रोक लिया। इसी दौरान शिक्षक नाबालिग छात्रा को किस करते हुए साफ दिखाई देता है।
घटना की जानकारी मिलने पर छात्रा का भाई कुछ युवकों के साथ सेंटर पहुंचा। वहां उसने शिक्षक से छात्रा को कमरे में रोकने की वजह पूछी। आरोप है कि शिक्षक ने सफाई देते हुए छात्रा को अपनी बहन बताया और कहा, ये मेरी बहन है। रक्षाबंधन पर मुझे राखी भी बांधी थी। आज अतिरिक्त पढ़ाई के लिए रुकी थी।
इसके बाद युवकों और शिक्षक के बीच विवाद हो गया। युवकों ने शिक्षक को दो-तीन थप्पड़ मारे और कथित घटना को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा सामने आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। युवकों का दावा था कि घटना उनके मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई है।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने सेंटर में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कैंम्पियरगंज थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौजूद वीडियो और बाकी सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी के शादीशुदा होने और उसके एक बच्चे की जानकारी भी सामने आई है। उसके पिता के सरकारी शिक्षक होने की बात भी कही जा रही है, हालांकि पुलिस के स्तर पर इन पारिवारिक जानकारियों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
"मास्टर साहब छात्रा को कर रहे KISS"#गोरखपुर : एक कंप्यूटर शिक्षक अपना छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोककर उसके साथ किस कर था।
👉इस दौरान छात्रा के भाई और साथ आए कुंची युवकों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
👉गाल पर तमाचा पड़ते ही आरोपी शिक्षक बोला छात्रा को अपनी बहन मानता है। pic.twitter.com/zNxTIqn7su— The Lucknow Times (@thelucknowtimes) September 10, 2026
पढ़ें :- हमीरपुर में दुखद घटना, बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी