1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. ‘हैवान’ X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

‘हैवान’ X Review: 18 साल बाद सैफ-अक्षय की जोड़ी का बड़ा धमाका या दर्शकों को मिली निराशा? जानें X पर लोगों का आखिरी फैसला

18 साल बाद बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट आई है। निर्देशक प्रियदर्शन की निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'हैवान' (Haiwaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

मुंबई। 18 साल बाद बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक, अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट आई है। निर्देशक प्रियदर्शन की निर्देशन में बनी यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर फिल्म को लेकर दर्शकों और समीक्षकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। जहां कुछ फैंस इसे एक बेहतरीन थ्रिलर बता रहे हैं, वहीं क्रिटिक्स और न्यूट्रल दर्शकों का आखिरी फैसला यह है कि कमजोर स्क्रीनप्ले के कारण फिल्म उम्मीदों का वो ‘पुराना टशन’ पूरी तरह से नहीं दोहरा पाई।

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

क्या दिखा पाई सैफ-अक्षय की जोड़ी पुराना टशन?

इस फिल्म में फैंस को ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ जैसी कॉमिक टाइमिंग या मसाला एंटरटेनमेंट की उम्मीद थी। वहीं ‘हैवान’ एक बिल्कुल अलग और डार्क जॉनर की फिल्म है। यह मलयालम की सुपरहिट फिल्म ‘ओप्पम’ का रीमेक है। सैफ ने फिल्म में एक अंधे (Blind) मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और लिफ्ट ऑपरेटर का किरदार निभाया है। उनकी गंभीर अदाकारी की जमकर तारीफ हो रही है। वही यदि अक्षय कुमार की बात करें तो वे इस फिल्म में एक क्रूर विलेन यानी हैवान के रूप में नजर आए हैं। उनके नेगेटिव रोल और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

टशन पर भारी पड़ी स्क्रिप्ट

इस फिल्म में दोनों सितारों ने जमकर अभिनय की हैं, लेकिन फिल्म का डार्क और धीमा टोन पुराने वाले कमर्शियल टशन को उभरने नहीं देता। बता दें कि सिनेमा प्रेमियों के बीच कमजोर प्रमोशन और रीमेक होने के चलते फिल्म की एडवांस बुकिंग बेहद सुस्त रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन पांच करोड़ रुपये से कम की ओपनिंग ले सकती है। फिल्म का भविष्य अब पूरी तरह से वीकेंड पर मिलने वाले ‘वर्ड ऑफ माउथ’ और सिंगल स्क्रीन की स्पॉट बुकिंग पर निर्भर करता है।

पढ़ें :- समस्तीपुर के रोसड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

इसके अलावा दर्शकों का मानना है कि यदि आप अक्षय कुमार और सैफ अली खान के पक्के फैन हैं और उन्हें एक अलग, सीरियस अवतार में देखना चाहते हैं, तो ‘हैवान’ एक बार देखने लायक है। हालांकि, यदि आप प्रियदर्शन शैली की किसी बड़ी ब्लॉकबस्टर या कॉमेडी-थ्रिलर की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको निराश भी कर सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...