1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: 1300km बाइक यात्रा, बंगाल में अन्नपूर्णा किश्त जारी, दिल्ली में 1.25, एमपी में 58 लाख दीप जलेंगे

पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन: 1300km बाइक यात्रा, बंगाल में अन्नपूर्णा किश्त जारी, दिल्ली में 1.25, एमपी में 58 लाख दीप जलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी और अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा-संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि सेवा पखवाड़े के तहत भी अलग-अलग गतिविधियां होंगी...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है।  उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी और अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा-संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि सेवा पखवाड़े के तहत भी अलग-अलग गतिविधियां होंगी।

पढ़ें :- सेमीकॉन इंडिया 2026: चिप की दुनिया में भारत की बड़ी छलांग, 52 देशों की 600 कंपनियां यशोभूमि में जुटीं

वडनगर से निकली बाइक यात्रा, अमित शाह ने संभाला मोर्चा

गुजरात के वडनगर में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम हुआ। शाह ने पीएम मोदी के जन्मस्थान से बाइक यात्रा को रवाना किया। यह यात्रा 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के संदेश के साथ आगे बढ़ेगी और वाराणसी तक जाएगी। कार्यक्रम में शाह ने मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा का उल्लेख करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों का बड़ा कार्यक्रम

पश्चिम बंगाल में भी पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम रखा गया है। कोलकाता के बोई मेला ग्राउंड में अन्नपूर्णा योजना से जुड़े करीब 50 हजार लाभार्थियों को जुटाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित कर, अन्नपूर्णा योजन की किश्त जारी की। पीएम बोले— बंगाल के लोगों को लंबे समय से केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं मिला, जिससे उनका नुकसान हुआ

पढ़ें :- PM Modi 76th Birthday : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और नेता प्रतिपक्ष समेत तमाम नेताओं ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दिल्ली में रक्तदान से लेकर 1.25 लाख दीयों तक कार्यक्रम

राजधानी दिल्ली में जन्मदिन के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मेगा रक्तदान शिविर, 108 कुंडीय यज्ञ और ‘नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ की शुरुआत शामिल है। इसके अलावा कर्तव्य पथ पर 1.25 लाख दीये जलाने का कार्यक्रम भी रखा गया है। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता और पौधरोपण जैसी गतिविधियां भी होंगी।

यूपी में भी बड़े कार्यक्रम, काशी से जुड़ा खास आयोजन

उत्तर प्रदेश में भी पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर कई कार्यक्रमों की तैयारी की गई है। काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा को सेवा संकल्प अभियान से जोड़ा गया है। इसके साथ ही अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

एमपी में 58 लाख दीप, हरियाणा में मुफ्त मिलेंगे 79 लाख दीये

पढ़ें :- गौहत्या पर एक भी कानून नहीं, धर्म पर क्यों? UCC पर अरशद मदनी का सरकार पर हमला

मध्य प्रदेश से लेकर हरियाणा तक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन और सेवा कार्यक्रमों की तैयारी है। एमपी में करीब 58 लाख दीप जलाने की योजना है, जिसमें अकेले उज्जैन में 25 लाख से अधिक दीप शिप्रा तट के घाटों पर सजाए जाएंगे। यहां 225 दीपों का एक ब्लॉक बनाया गया है और उसे जलाने की जिम्मेदारी दो वॉलंटियर्स की होगी। दोनों को महज तीन मिनट में पूरा ब्लॉक रोशन करना होगा। वहीं, हरियाणा में अंत्योदय परिवारों को सरकार की ओर से दो-दो दीये मुफ्त दिए गये है। प्रदेश के 39,76,273 राशन कार्डधारकों के लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं।

गुजरात में कहीं 76 हजार दीये, तो कहीं 76 गायों का दान

गुजरात में भी जन्मदिन के अवसर पर अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रम हुए। अहमदाबाद में 76 हजार दीये जलाने का आयोजन किया गया, जबकि उंझा में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 76 गिर नस्ल की गायें देने का कार्यक्रम रखा गया। सूरत में भी बड़े स्तर पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम हुए।

इन आयोजनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन भी कर रहे हैं। यानी जन्मदिन के दिन देशभर में सेवा, सामाजिक कार्यक्रमों और पार्टी गतिविधियों का सिलसिला जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...