मैनपुरी में रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां 35 वर्षीय महिला और उसके 20 वर्षीय दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला पांच बच्चों की मां है और उसके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है...
मैनपुरी में रिश्तों को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परिवार के साथ पुलिस को भी हैरान कर दिया। यहां 35 वर्षीय महिला और उसके 20 वर्षीय दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर विवाद खड़ा हो गया। महिला पांच बच्चों की मां है और उसके पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। मामला बढ़ने के बाद दोनों को पुलिस के सामने लाया गया, जहां युवक और महिला एक-दूसरे के साथ रहने के लिए जिद्द पर अड़े रहें।
बच्चों के विरोध के बाद थाने पहुंचा मामला
जानकारी के मुताबिक महिला मैनपुरि जिले के घिरोर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। हाल में महिला और उसका दामाद एक रिश्तेदारी में पहुंचे थे। वहां बच्चों को दोनों के रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध कर दिया। देखते ही देखते परिवार में विवाद बढ़ गया और पुलिस को सूचना देनी पड़ी।
थाने में पूछताछ के दौरान युवक ने महिला को अपनी सास बताया। जब पुलिस ने उसके साथ शादी करने और आगे की जिंदगी को लेकर सवाल किए तो उसने अपने फैसले से पीछे हटने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि महिला के बच्चे भी उसके साथ रहना चाहें तो रह सकते हैं।
‘सास और मम्मी एक ही बात है’
पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक से महिला के बच्चों और परिवार पर पड़ने वाले असर को लेकर भी सवाल किए। युवक अपने फैसले पर कायम रहा। बातचीत में उसने सास और मम्मी को एक ही बात बताते हुए महिला के साथ रहने की बात दोहराई। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की है। मामले में अभी कोई अंतिम कार्रवाई सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत या तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।