सोने चांदी की कीमतों उतार चढ़ाव जारी है। पीली मंहगी धातु के कीमतों की चाल में अचानक बदलाव हुआ है। खबरों के अनुसार, US Federal Reserve के ब्याज दर में 2023 के बाद 25 बेसिक पॉइंट की बढ़ोतरी के झटके से Gold and silver के दाम मुंह के बल गिर गये हैं। पिछले कई दिनों से सोने चांदी के भाव में चल रही उठापटक के बीच आज यानी 17 सितंबर को आई गिरावट सबसे ज्यादा है
Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों उतार चढ़ाव जारी है। पीली मंहगी धातु के कीमतों की चाल में अचानक बदलाव हुआ है। खबरों के अनुसार, US Federal Reserve के ब्याज दर में 2023 के बाद 25 बेसिक पॉइंट की बढ़ोतरी के झटके से Gold and silver के दाम मुंह के बल गिर गये हैं। पिछले कई दिनों से सोने चांदी के भाव में चल रही उठापटक के बीच आज यानी 17 सितंबर को आई गिरावट सबसे ज्यादा है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट Comex और घरेलू बाजार MCX दोनों पर सोने चांदी के दामों में भारी गिरवट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट सोने-चांदी का हाल
आज इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने और चांदी दोनों के ही दामों में अच्छी खासी Decline दर्ज की गई है। इसके आंकड़ों के अनुसार, सोना 1.47 प्रतिशत गिरकर 4322.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वहीं चांदी में 1.69 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 63.820 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी हैं।
MCX Gold and silver
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार MCX पर भी आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 1533 रुपये गिरकर करीब 1,50,937 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी के दामों में करीब 2386 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद silver का भाव 2,32,400 लाख रुपये प्रति किलोग्राम ट्रेड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,948 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। जबकि 18 कैरेट गोल्ड 1,13,685 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।