1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. फिल्म ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, सात दिनों में तोड़ा ‘एनिमल’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ₹934 करोड़ पार

फिल्म ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, सात दिनों में तोड़ा ‘एनिमल’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ₹934 करोड़ पार

बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। महज सात दिनों में इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरे फिल्म जगत में की जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणबीर की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सबसे खास बात यह है कि भाई दूज के अवसर पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की और पहले हफ्ते में करीब 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

By Sushil Sah 
Updated Date

एंटरटेनमेंट डेस्क, लखनऊ। बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। महज सात दिनों में इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी चर्चा पूरे फिल्म जगत में की जा रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रणबीर की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सबसे खास बात यह है कि भाई दूज के अवसर पर भी इस फिल्म ने शानदार कमाई की और पहले हफ्ते में करीब 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

सात दिनों में कितनी हुई कमाई?

फिल्म ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 48.05 करोड़, तीसरे दिन 69.80 करोड़ और चौथे दिन करीब 56.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

पांचवें दिन यानी सोमवार को इस फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने करीब 107.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, भाई दूज के मौके पर छठे दिन फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इसके बाद सातवें दिन यानी 11 नवंबर को 70.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह सात दिनों में फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 511.10 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं, विदेशों से 323.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 934.55 करोड़ रुपये हो गया।

‘एनिमल’ का रिकॉर्ड भी टूटा

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 915 करोड़ रुपये था। वहीं ‘रामायण’ ने महज सात दिनों में 934.55 करोड़ रुपये कमाकर इस आंकड़े को पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ के लगभग 857 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा इस फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं।

फिलहाल ‘रामायण’ की पहले हफ्ते की कमाई ने इसे 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में शामिल कर दिया है। अब देखना होगा कि दूसरे सप्ताह में फिल्म कितने नए रिकॉर्ड बनाती है।

पढ़ें :- रामायण फिल्म को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर, बोले-'कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...