यूपी की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya) ने इस बार शूटिंग रेंज में अपनी सटीक निशानेबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (49th UP State Shooting Championship) में कांस्य पदक जीतकर खेल जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
प्रतापगढ़। यूपी की राजनीति में अलग पहचान रखने वाले कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya) ने इस बार शूटिंग रेंज में अपनी सटीक निशानेबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप (49th UP State Shooting Championship) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर खेल जगत में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
25 पॉइंट के साथ जीता कांस्य पदक
नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज (Dr. Karni Singh Shooting Range) में 21 से 30 जून तक आयोजित प्रतियोगिता में राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 71 के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (NR) स्पर्धा में 25 पॉइंट का स्कोर बनाकर कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया। प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।
हथियारों के शौकीन, पिता से मिली प्रेरणा
राजा भैया लंबे समय से शूटिंग और हथियारों के शौकीन माने जाते हैं। वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के लाइफटाइम सदस्य भी हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह भी शूटर थे और उन्हीं से प्रेरित होकर उन्होंने निशानेबाजी में शुरू की थी।
शस्त्र पूजा को लेकर भी रहे हैं चर्चा में
हर साल दशहरे पर राजा भैया अपने शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा करते हैं। पिछले वर्ष उनका एक वीडियो काफी चर्चा में रहा था, जिसमें 200 से अधिक देशी-विदेशी हथियार प्रदर्शित किए गए थे। हालांकि बाद में इन्हीं हथियारों को लेकर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने गंभीर आरोप भी लगाए थे और मामला कानूनी विवाद तक पहुंच गया।
राजनीति के साथ खेल में भी पहचान
राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट (Kunda Assembly Constituency) से लगातार सातवीं बार विधायक हैं और जनसत्ता दल (Jansatta Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अब शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद उनके समर्थक इसे उनकी एक और उपलब्धि के रूप में देख रहे हैं।