1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुझे खुशी है BJP-RSS वाले ‘Belonging: A Journey of Love’ पढ़ रहे हैं, मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है : प्रियंका गांधी

मुझे खुशी है BJP-RSS वाले ‘Belonging: A Journey of Love’ पढ़ रहे हैं, मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है : प्रियंका गांधी

केरल के मानंतवाड़ी में कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि BJP और RSS के लोग उनकी किताब पढ़ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मानंतवाडी। केरल के मानंतवाड़ी में कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी मां सोनिया गांधी की किताब Belonging: A Journey of Love को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि BJP और RSS के लोग उनकी किताब पढ़ रहे हैं।

पढ़ें :- 'संजय गांधी की विमान हादसे में मौत न होती तो राजीव भी जिंदा होते...' CPP चीफ सोनिया गांधी का छलका दर्द

वर्षों से BJP और RSS के लोगों के तरफ से उनकी मां के बारे में झूठी बातें फैलाई

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि वर्षों से BJP और RSS के लोगों के तरफ से उनकी मां के बारे में झूठी बातें फैलाई गईं। उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी अपनी कहानी खुद बता रही हैं और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है।

बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा, लेकिन मेरी मां चुप रहीं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भारत में मेरी मां की पूरी जिंदगी के दौरान, बीजेपी, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा। उन्होंने झूठ बोले, मनगढ़ंत कहानियां बनाईं और उनके बारे में तरह-तरह की बातें गढ़ीं, लेकिन मेरी मां चुप रहीं। अब, वह अपनी कहानी बता रही हैं, और उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। यह अच्छी बात है कि वे इसे पढ़ने के लिए तैयार हैं। इतने लंबे समय तक, उन्होंने (बीजेपी ने) मेरी मां के बारे में झूठ फैलाया, और अब वह सच बता रही हैं। सोनिया गांधी की किताब को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच विवाद जारी है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...