1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

VIDEO-सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन का इंजन और एक कोच जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (Samastipur-Saharsa) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पर सुबह करीब 3 बजे पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (Samastipur-Saharsa) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- नालंदा: मिड-डे मील में नमक की जगह मिला दिया कपड़े धोने वाला सर्फ, 35 बच्चे बीमार

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पहुंचते ही, उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते ये आग तीन बोगियों तक पहुंच गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में ही थे।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

आग और धुएं की खबर मिलते ही ट्रेन में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बिना देर किए ट्रेन से उतरना शुरू कर दिया। समय रहते सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ट्रेन आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) , स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कवायद शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह 6 बजे के बाद सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन (Simri Bakhtiyarpur Railway Station) पर रेल यातायात सामान्य हो सका।

पढ़ें :- पप्पू यादव की प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन पर हमला, सांसद ने कहा-चाकू से हमले की कोशिश की गई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...