1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने ‘चंदा चोर-गद्दी छोड़’ के लहराए पोस्टर

UP Assembly Monsoon Session : यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू, विपक्षी दलों ने ‘चंदा चोर-गद्दी छोड़’ के लहराए पोस्टर

यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता दानपेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र (UP Assembly Monsoon Session) सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र शुरू होने से पहले सपा और कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता दानपेटी में चिल्लर भरकर विधानसभा पहुंचे। विपक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्र आंदोलन, बिजली संकट, किसानों के लिए खाद की उपलब्धता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करने की रणनीति बनाई है।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : कांग्रेस चीफ का मोदी सरकार से सवाल- जब देश में चीनी की कमी है तो गन्ने को E20 बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं?

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चढ़ावा चोरी, बिजली, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था पर चर्चा होगी। प्रभु राम के चढ़ावे पर डाका डाला गया है, वो पहला मुद्दा है। सपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था, ‘चंदा चोर…गद्दी छोड़’ के नारे लगाए।

‘हम राम को लाए हैं, हम चंदा खाएंगे…’ का पोस्टर लेकर पहुंचे ज़ाहिद बेग

समाजवादी पार्टी के नेता ज़ाहिद बेग अयोध्या राम मंदिर के चंदे में कथित गबन और E20 पेट्रोल के मुद्दे के पोस्टर लेकर साइकिल पर विधानसभा पहुंचे।

पढ़ें :- Sugar Price Hike : अरविंद केजरीवाल बोले- गन्ने से एथनॉल बनाना शुरू किया, नतीजन चीनी की कमी हो गई

सपा विधायक कमाल अख्तर ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है। 18 घंटे बिजली देने का दावा करने के बाद भी बिजली नहीं दी जा रही है। खाद की भाजपा नेताओं के दुकानों से लेनी पड़ रही है, बिजली का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार बताए क्या किसानों का बिजली बिल माफ़ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग को बढ़ावा दे रही है। सरकारी नौकरियां नहीं दे रही है। चुनाव में अभी देरी है लेकिन मात्र 4 दिन का सत्र बुलाया गया है। सरकार को कम से कम 15 दिन का सत्र बुलाना चाहिए। भाजपा सरकार चंदा चोरी को छिपाना चाहती थी लेकिन खुल गया भाजपा सरकार छात्र विरोधी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...