1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video-महिला गजब की दिलेरी देख बाइक सवार चोरों के छूटे पसीने, बैग छोड़कर हुए रफूचक्कर, लोग बोले -असली शेरनी तो ये है

Video-महिला गजब की दिलेरी देख बाइक सवार चोरों के छूटे पसीने, बैग छोड़कर हुए रफूचक्कर, लोग बोले -असली शेरनी तो ये है

Brave Woman Viral Video : हिम्मत की असली पहचान मुश्किल हालात में ही सामने आती है। जब डर और खतरा आमने-सामने खड़े हों, तब जो डटकर मुकाबला करे, वही असली बहादुर कहलाता है। यूपी के एटा जिले से सामने आया एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसने लोगों को चौंकाने के साथ-साथ एक महिला की हिम्मत को सलाम करने पर मजबूर कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

Brave Woman Viral Video : हिम्मत की असली पहचान मुश्किल हालात में ही सामने आती है। जब डर और खतरा आमने-सामने खड़े हों, तब जो डटकर मुकाबला करे, वही असली बहादुर कहलाता है। यूपी के एटा जिले से सामने आया एक वीडियो भी कुछ ऐसा ही है, जिसने लोगों को चौंकाने के साथ-साथ एक महिला की हिम्मत को सलाम करने पर मजबूर कर दिया है।

पढ़ें :- Viral Video : वाटर पार्क में स्लाइड पर मस्ती कर रही थीं युवती, तभी अचानक ये हो गया...

बदमाशों ने की छीना-झपटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अकेले अपने घर की ओर जा रही होती है। तभी अचानक बाइक सवार दो बदमाश उसके पास पहुंचते हैं और उसका बैग छीनने की कोशिश करते हैं। हालात पलभर में बिगड़ जाते हैं, जब बदमाश उसे जोर से धक्का देकर नाली में गिरा देते हैं। गिरने के बावजूद महिला हार नहीं मानती। वह अपने बैग को मजबूती से पकड़े रहती है और लुटेरों से भिड़ जाती है। बदमाश कई बार उसे झटका देते हैं, गिराने की कोशिश करते हैं, लेकिन महिला का हौसला टूटता नहीं। कुछ देर तक दोनों के बीच छीना-झपटी चलती रहती है, लेकिन आखिरकार महिला की जिद और साहस के आगे बदमाशों को पीछे हटना पड़ता है और वे वहां से भाग निकलते हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घटना के बाद महिला खुद उठती है और बिना घबराए अपने घर की ओर बढ़ जाती है। इस पूरे घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

यह वीडियो एक्स पर @arvindchotia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जहां इसे तेजी से देखा और साझा किया जा रहा है। यूजर्स महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई उसे “असल जिंदगी की शेरनी” बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि महिलाओं को इतना मजबूत होना चाहिए।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का जमीनी अभियान शुरू, GEN-Z से मांगी गड्ढे-कूड़ा, खराब स्ट्रीट लाइट की फोटो, बोले- हम बनाएंगे सरकार पर दबाव

इस वीडियो ने एक बहस भी छेड़ दी है। जहां एक ओर लोग महिला के साहस की सराहना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ यूजर्स यह सवाल उठा रहे हैं कि वीडियो बनाने वाले मदद के लिए आगे क्यों नहीं आए। कुछ ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ाती हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...