1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, 2 पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत,क्या अब जेल से आएंगे बाहर?

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की 7 साल की सजा रद्द, 2 पासपोर्ट मामले में बड़ी राहत,क्या अब जेल से आएंगे बाहर?

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) अभी जेल में बंद है। पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है। MP/MLA सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले (Double Passport Case) में सुनाई गई 7 साल की सजा को रद्द कर दिया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) अभी जेल में बंद है। पर अब्दुल्ला के लिए एक अच्छी खबर आई है। MP/MLA सेशन कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले (Double Passport Case) में सुनाई गई 7 साल की सजा को रद्द कर दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या अब्दुल्ला जेल से बाहर आएंगे।

पढ़ें :- आरक्षण विसंगतियों को दूर कर 1 जून 2020 से प्रभावी नियुक्ति दे योगी सरकार, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : संजय सिंह

वैसे भला ही अब्दुल्ला आजम खान (Abdullah Azam Khan) को कोर्ट से दो पासपोर्ट मामले (Double Passport Case) में राहत मिल गई हो, लेकिन जेल से बाहर आने का रास्ता साफ नहीं हुआ है। दरअसल, कुछ ऐसे मामले जो कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चल रहे हैं जिसमें अभी सुनवाई जारी है।

गौरतलब है, दो पासपोर्ट मामले में MP/MLA मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 5 दिसंबर 2025 को अब्दुल्ला आज़म को 7 साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ अब्दुल्ला आज़म (Abdullah Azam )  की ओर से MP/MLA सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की गई थी, जिस पर 25 मई को बहस पूरी हो चुकी थी। इस मामले में शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अब्दुल्ला आज़म (Abdullah Azam) की अपील मंजूर कर ली और पूर्व में सुनाई गई सजा को निरस्त कर दिया।

बता दें, बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना (BJP MLA Akash Saxena) ने 30 जुलाई 2019 को रामपुर के सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्दुल्ला आज़म (Abdullah Azam) ने अलग-अलग जन्मतिथि दर्शाकर दो पासपोर्ट बनवाए। एक पासपोर्ट में जन्मतिथि 1 जनवरी 1993 जबकि दूसरे में 30 सितंबर 1990 दर्ज होने का आरोप था। दोनों पासपोर्ट का इस्तेमाल कर विदेश यात्रा करने के आरोप भी लगाए गए थे। यह मामला MP/MLA कोर्ट में विचाराधीन था।

पढ़ें :- ददरौल का किला बचाएगी BJP या सपा मारेगी बाजी? समझिए 2027 का पूरा चुनावी गणित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...