1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमूल ने दिया महंगाई का झटका, प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाया दाम, नई कीमतें 14 मई से होगी लागू

अमूल ने दिया महंगाई का झटका, प्रति लीटर 2 रुपये बढ़ाया दाम, नई कीमतें 14 मई से होगी लागू

देश के आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल का दूध (Amul Milk)  महंगा हो गया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है। बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध (Amul Milk) के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे। बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी।

By santosh singh 
Updated Date

नई​ दिल्ली। देश के आम जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल का दूध (Amul Milk)  महंगा हो गया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने अमूल के 1 लीटर दूध पर 2 रुपये की कीमत बढ़ा दी है। बढ़ी हुई यह कीमत अमूल दूध (Amul Milk) के सभी वैरिएंट पर लागू होंगे। बढ़ी हुई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी।

पढ़ें :- संबित पात्रा, बोले-'ज्ञानेश नहीं, प्रभु गणेश कर रहे हैं बीजेपी की मदद', जया बच्चन का पलटवार बोलीं-गणेश जी गलत कामों में नहीं करते हैं मदद...

देश की प्रमुख डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल (Leading Dairy Cooperative Amul) ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है, जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा।

कीमत में कितना बदलाव?

अमूल के तरफ दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की मूल्य वृद्धि है, जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की जा रही है।

किस तारीख से प्रभावी नई कीमतें?

पढ़ें :- जब सर्वोच्च न्यायालय ने संशोधित प्रपत्र 6 को मंज़ूरी नहीं दी, तो इसे किसने बदला : कांग्रेस सांसद शशि थरूर

उपभोक्ताओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 2 रुपये प्रति लीटर की यह बढ़ोतरी 14 मई से प्रभावी हो गई है। इसका अर्थ है कि 14 मई से खुदरा बाजारों और स्टोर्स पर अमूल दूध की खरीद के लिए ग्राहकों को अब नई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। अमूल की ओर से 14 मई से देशभर में 2 रुपये प्रति लीटर की इस वृद्धि का सीधा असर करोड़ों उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर पड़ेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...