कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि, मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कल कर दी जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय की शुरूआत हो जाएगी। कहा जा रहा है कि, केरल के मुख्यमंत्री के नाम के लिए पार्टी अंदर व्यापक तरीके से चर्चा हुई, जिसके बाद अब नाम का एलान हो जाएगा।
नई दिल्ली। केरल में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगने जा रहा है। कल केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि, इस मुद्दे पर अब अंतिम निर्णय कल घोषित किया जाएगा। जयराम रमेश ने कहा कि केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) के सदस्यों की मंजूरी के बाद पार्टी हाईकमान ने सभी जरूरी विचार-विमर्श पूरे कर लिए हैं।
कांग्रेस की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि, मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कल कर दी जाएगी। इसके साथ ही केरल की राजनीति में एक नया अध्याय की शुरूआत हो जाएगी। कहा जा रहा है कि, केरल के मुख्यमंत्री के नाम के लिए पार्टी अंदर व्यापक तरीके से चर्चा हुई, जिसके बाद अब नाम का एलान हो जाएगा। पार्टी का कहना है कि सभी संबंधित नेताओं से विचार-विमर्श के बाद एक नाम पर अंतिम सहमति बनाई गई है, जिसकी आधिकारिक घोषणा कल की जाएगी।
बता दें कि, केरल मुख्यमंत्री की रेस में सबसे ज्याद चर्चा केसी वेणुगोपाल के नाम की हो रही है। इसके बाद रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम की चर्चा है। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।
बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं।