1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रतीक पंचतत्व में विलीन, चाचा शिवपाल ने दोनों बेटियों को संभाला, भावुक दिखे अखिलेश-धर्मेंद्र यादव

प्रतीक पंचतत्व में विलीन, चाचा शिवपाल ने दोनों बेटियों को संभाला, भावुक दिखे अखिलेश-धर्मेंद्र यादव

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) के छोटे पुत्र प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट (Arvind Singh Bisht) ने चिता को मुखाग्नि दी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (SP Founder Mulayam Singh Yadav) के छोटे पुत्र प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बैकुंठधाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के पिता व प्रतीक के ससुर अरविंद सिंह बिष्ट (Arvind Singh Bisht) ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर मुलायम के बड़े बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) व चाचा शिवपाल सिंह यादव (Uncle Shivpal Singh Yadav) मौजूद रहे। बैकुंठधाम में प्रतीक की दोनों बेटियां भी मौजूद रहीं।

पढ़ें :- Video-प्रतीक यादव निधन के बाद भी बेटी पद्मजा के हाथों पर हो गए जिंदा, पिता की फोटो वाला बनवाया टैटू

चाचा शिवपाल सिंह यादव (Uncle Shivpal Singh Yadav)  ने दोनों बेटियों को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। भारी माहौल के बीच ससुर अरविंद ने चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले फूट-फूटकर रोईं अपर्णा यादव

पति को अंतिम यात्रा पर भेजने से पहले अपर्णा यादव खुद को संभाल  नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं।

पढ़ें :- Video-बड़े पापा अखिलेश यादव का दुलार और नम आंखें..., श्मशान घाट पर छोटे भाई प्रतीक की बेटी को अपने हाथों से खिलाई चॉकलेट

हर चेहरा स्तब्ध, आंखें नम…, सांसद डिंपल यादव ने किए अंतिम दर्शन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव ने अंतिम दर्शन कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन के बाद विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर सुबह से ही संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा। दो सौ मीटर तक प्रतीक के चाहने वालों का तांता लगा रहा। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और मुख्य द्वार से लेकर दो सौ मीटर तक पुलिस तैनात रही। सुबह आठ बजे से ही प्रतीक यादव के आवास पर रिश्तेदारों, करीबियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आवास के मुख्य द्वार से करीब सौ मीटर तक लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। हर चेहरा गमगीन था और हर आंख नम।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...