1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST, यहां देखें रिजल्ट

यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती-2025 का परीक्षा परिणाम जारी, मई में होगा DV/PST, यहां देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board) ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) मई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून माह में आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पढ़ें :- यूपी में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब 14 सितंबर से, इस वजह से बदली परीक्षा तारीख

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

पढ़ें :- UP Police Recruitment : यूपी पुलिस उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से, बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर SI लिखित परीक्षा परिणाम 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट (PDF) खुल जाएगी।

अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।

रिजल्ट की एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें।

पढ़ें :- यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से एक जुलाई तक

अगला चरण ऐसा होगा

जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया मई 2026 के तीसरे हफ्ते से शुरू होने की संभावना है। इन सभी को पार करने वाले उम्मीदवारों को आखिर में चुना जाएगा और यूपी पुलिस एसआई के तौर पर उनकी नियुक्ति होगी। अगले चरण के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किया जाएगा।  इसीलिए सफल उम्मीदवार लगातार वेबसाइट चेक करते रहें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...