नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों के मुद्दे को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक न्यूज पेपर की रिपोर्ट को शेयर करते हुए सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है-चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।
पढ़ें :- अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली। क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे। और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है।
सोचिए.. सिर्फ 3 महीनों में महाराष्ट्र में 767 किसानों ने आत्महत्या कर ली।
क्या ये सिर्फ एक आंकड़ा है? नहीं। ये 767 उजड़े हुए घर हैं। 767 परिवार जो कभी नहीं संभल पाएंगे।
और सरकार? चुप है। बेरुख़ी से देख रही है।
पढ़ें :- केवल प्यादे ही पिटेंगे या बादशाह भी...राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में हुई कार्रवाई पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है – बीज महंगे हैं, खाद… pic.twitter.com/uDzFpYoMrG
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 3, 2025
उन्होंने आगे लिखा, किसान हर दिन कर्ज़ में और गहराई तक डूब रहा है-बीज महंगे हैं, खाद महंगी है, डीज़ल महंगा है.. लेकिन MSP की कोई गारंटी नहीं। जब वो कर्ज़ माफ़ी की मांग करते हैं, तो उन्हें नजरअंदाज़ कर दिया जाता है। लेकिन जिनके पास करोड़ों हैं? उनके लोन मोदी सरकार आराम से माफ कर देती है। आज की ही खबर देख लीजिए – अनिल अंबानी का ₹48,000 करोड़ का SBI “फ्रॉड”।
उन्होंने आगे कहा, मोदी जी ने कहा था, किसान की आमदनी दोगुनी करेंगे-आज हाल ये है कि अन्नदाता की ज़िंदगी ही आधी हो रही है। ये सिस्टम किसानों को मार रहा है-चुपचाप, लेकिन लगातार और मोदी जी अपने ही PR का तमाशा देख रहे हैं।
पढ़ें :- मोदी मंत्रिमंडल से हटाए जा सकते हैं धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप पुरी, राघव चड्ढा, पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास समेत ये नेता कैबिनेट में होंगे शमिल