Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. 20 रुपये का जुर्माना और स्कूल से निकालने की धमकी के चलते 8वीं की छात्रा ने दी जान

20 रुपये का जुर्माना और स्कूल से निकालने की धमकी के चलते 8वीं की छात्रा ने दी जान

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगलुरु। बेंगलुरु के बाहरी इलाके के मरासुरु मदिवाला गांव से कक्षा 8वीं छात्रा के आत्महत्या की दुखद खबर सामने आई है।
पुलिस को छात्रा के पास से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें स्कूल के शिक्षक पर मानसिक यातना और उत्पीड़न का गंभीर आरोप है।

पढ़ें :- कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

20 रुपये के जुर्माने से जुड़ा है मामला?

सुसाइड नोट के अनुसार, शिक्षक ने गृहकार्य पूरा नही करने पर 20 रुपये का जुर्माना लगाया था और स्कूल से हटाने की धमकी भी दी थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। छात्रा ने आगे आरोप लगाया कि उसे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate) देने की धमकी दी गई थी। छात्रा पर स्कूल में ₹10 और ₹20 चोरी करने का झूठा आरोप भी लगाया गया था, जिसके बाद शिक्षकों ने उसे बुरी तरह डांटा-फटकारा था। इसके अलावा सुसाइट नोट में दावा किया गया है कि इससे वह अपमान, शर्मिंदगी और लगातार मिलने वाली धमकियों के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थी और इसे सहन नहीं कर पा रही थी। इसकी वजह से उसने उसने आत्महत्या कर ली।

मृतक छात्रा की पहचान मधुश्री के रूप में हुई है जो मरासुरु सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। इस बात को लेकर छात्रा के परिजनों ने शिक्षकों पर यातना और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्यता की जांच कर रही है और स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।

पढ़ें :- यरुशलम में भारतीय मजदूर की खून से लथपथ मिली लाश, मचा हड़कंप, इजरायली नागरिक गिरफ्तार
Advertisement