Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद भी बनाया ये कीर्तिमान

महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज हुआ एक और बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ सुपर जायंट्स से हार के बाद भी बनाया ये कीर्तिमान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी  (Mahendra Singh Dhoni) के नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड जुड़ गया है। ये रिकॉर्ड आईपीएल के सातवें सीजन में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) खिलाफ बनाए। हालांकि, चेन्नई लखनऊ से मैच हार गई लेकिन धोनी के नाम इसके बाद भी एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

पढ़ें :- IND vs BAN Test Day 3 Stumps: भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत; बांग्लादेश लक्ष्य से अभी भी 357 रन दूर

बता दें कि, IPL के करियर में धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पहली बार सिक्स के जरिए अपना खाता खोला। उन्होंने 6 गेंदों पर एक छक्का और दो चौकों की मदद से नाबाद 16 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 210 रन बनाए। इस दौरान धोनी टी 20 क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरा कर लिए।

धोनी क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर हैं। दरअसल, धोनी के नाम ये रिकॉर्ड जुड़ने में 16 रनों की कमी थी। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इसके साथ ही वो अब टीम इंडिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में सात हजार रन बनाए हैं। इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उपथप्पा इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।

 

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया
Advertisement