Sugar Price Hike : खुदरा बाजार में चीनी की कीमत में अचानक आए उछाल ने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दीं। विपक्षी इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा रहा है। इस बीच, बिहार की सम्राट सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमतों को डायबिटीज से जोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि आज कल लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं और इसलिए उन्होंने चीनी का इस्तेमाल कम कर दिया है। ऐसे में चीनी की कीमत बढ़ने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह के खिलाफ दर्ज की FIR, हेड कांस्टेबल से मारपीट का आरोप
दरअसल, एक महीने में चीनी के भाव में 20-21 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी ने गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है। इस मुद्दे को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया है। जब इस मुद्दे पर बिहार सरकार में ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसी बात कही जो बेहद हैरान करने वाली थी। मंत्री श्रवण कुमार ने पत्रकारों से कहा, ‘ ऐसे भी चीनी कम खा रहे हैं लोग। सबको तो बीमारी हो गयी है मिठाई कम खा रहे हैं लोग। आज कल तो सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। तो मैं समझता हूं कि चीनी के दाम बढ़ने से कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।’
मंत्री के इस बयान का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘डायबिटीज़-मुक्त भारत की तरफ़ मोदी सरकार की पहली पहल: बिहार के इन मंत्री महोदय के अनुसार सरकार ने चीनी इतनी महंगी कर दी कि लोग खरीद ही न पाएं।’
डायबिटीज़-मुक्त भारत की तरफ़ मोदी सरकार की पहली पहल:
बिहार के इन मंत्री महोदय के अनुसार सरकार ने चीनी इतनी महंगी कर दी कि लोग खरीद ही न पाएं। pic.twitter.com/KCL9NouC3k
पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
— Pawan Khera
ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) August 21, 2026