Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बिहार के गया में खून के रिश्तों का कत्ल, जमीन विवाद में सगे भाई ने दिव्यांग को कुल्हाड़ी से काटा

बिहार के गया में खून के रिश्तों का कत्ल, जमीन विवाद में सगे भाई ने दिव्यांग को कुल्हाड़ी से काटा

By Sushil Sah 
Updated Date

गया: रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज खबर बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड से आ रही है। जमीन विवाद को लेकर एक सगे भाई ने अपने ही दिव्यांग भाई पर धारदार हथियार से लगातार वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक जन्म से ही दिव्यांग थे और उनकी पहचान कृष्ण पाल (कृष्ण भगत) के रूप में हुई है। आरोपी सूरजमल पाल इस वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- Loco Pilot In The Railways: रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए जानें, ​कैसे करें 12वीं के बाद तैयारी?

खबरों के मुताबिक, यह वारदात जमीन की विवाद की वजह से हुई है। दोनों भाइयों के पिता दिवंगत नथू भगत ने अपनी कमाई से डुमरिया-महादी मुख्य सड़क के किनारे 24 कट्ठा जमीन खरीदी थी। इस जमीन का बड़ा हिस्सा यानी लगभग 16 कठ्ठा उनके पिता ने
दिव्यांग बेटे कृष्ण पाल के नाम किया था, जबकि 8 कट्ठा जमीन छोटे बेटे सूरजमल के हिस्से में थी। कृष्ण पाल जन्म से ही दिव्यांग थे और शादी भी नहीं हुई थी। वह अपनी देखरेख और इलाज के लिए छोटे भाई और उसके परिवार पर ही निर्भर थे। परिजनों का कहना है कि कृष्ण अक्सर बीमार रहते थे और भाई से इलाज में सहयोग मांगते थे। वे कहते थे कि यदि मेरी देखरेख नही करोगे तो मै अपने हिस्से की जमीन बेच दूंगा और अपना इलाज कराउंगा। इसके अलावा वह अपने कुछ हिस्से की जमीन अपनी दो बहनों, मुन्नी देवी और चुन्नी देवी को भी देने की बात कह रहे थे।

मुख्य सड़क किनारे की करोड़ों की जमीन बनी विवाद की वजह ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के पिता (दिवंगत नथू भगत) ने अपनी गाढ़ी कमाई से डुमरिया-महादी मुख्य सड़क के किनारे 24 कट्ठा बेशकीमती जमीन खरीदी थी। पिता ने इस जमीन का बड़ा हिस्सा यानी 16 कट्ठा जमीन दिव्यांग बेटे कृष्ण पाल के नाम किया था, जबकि 8 कट्ठा जमीन छोटे बेटे सूरजमल पाल के हिस्से में थी।कृष्ण पाल जन्म से ही दिव्यांग थे और उनकी शादी नहीं हुई थी, जिसके कारण वह अपनी देखरेख और इलाज के लिए छोटे भाई और उसके परिवार पर ही निर्भर थे। करोड़ों की जमीन हाथ से निकल जाने के डर से रविवार रात करीब 8 बजे आरोपी सूरजमल पाल ने आपा खो दिया और कुल्हाड़ी से दिव्यांग भाई के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर जानलेवा हमला कर दिया।

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मानवता दिखाते हुए खून से लथपथ कृष्ण पाल के इलाज के लिए ₹5,000 की आर्थिक मदद की और ग्रामीणों ने भी आपस में चंदा इकट्ठा किया। साथ ही गंभीर रूप से जख्मी कृष्ण को तुरंत गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गहरे अंदरूनी जख्मों के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आज यानि सोमवार को इसी अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जहां बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, बोधीबीघा थाना प्रभारी प्रियनन्दन आलोक ने बताया है कि पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Philippines Earthquake : फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट,अब 15 की मौत, 200 घायल
Advertisement