1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया: बेटे ने पिता को 6 गोलियों से भूना, 150 करोड़ की थी संपत्ति

न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया: बेटे ने पिता को 6 गोलियों से भूना, 150 करोड़ की थी संपत्ति

मोदीनगर क्षेत्र से बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बुदाना गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर जमीन और संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था और पिता पर पूरी जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इनकार होने पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

By Harsh 
Updated Date

गाजियाबाद : मोदीनगर क्षेत्र से बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। बुदाना गांव में एक बेटे ने कथित तौर पर जमीन और संपत्ति के विवाद में अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था और पिता पर पूरी जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इनकार होने पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पढ़ें :- Video-गाजियाबाद: होटल में पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, पति ने बीच सड़क पर जमकर कूटा

जमीन को लेकर हुआ विवाद, फिर चली गोलियां

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 52 वर्षीय हरिओम चौधरी के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि बुधवार रात हरिओम अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाकर बैठे थे। इसी दौरान बड़ा बेटा निखिल नेहरा शराब के नशे में घर पहुंचा। उसने पिता से जमीन अपने नाम करने की बात कही। हरिओम ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि निखिल ने अपनी पिस्टल निकालकर पिता पर एक के बाद एक 6 गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हरिओम लहूलुहान होकर गिर चुके थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

150 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे हरिओम

पढ़ें :- कानपुर में थाने के बाहर युवक ने लगाई आग, बचाने पहुंचे थाना प्रभारी झुलसे, केजीएमयू रिफर

हरिओम चौधरी इलाके के बड़े किसानों में गिने जाते थे। उनके नाम करीब 75 बीघा जमीन थी। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने उनकी एक व्यावसायिक मार्केट भी है। पुलिस के अनुसार उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। परिवार में पत्नी मीनाक्षी, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं।

पहले ही मिल चुकी थी जमीन और दुकानें

जांच में सामने आया है कि निखिल को पहले से ही करीब 25 बीघा जमीन और मार्केट में कई दुकानें दी जा चुकी थीं। इसके बावजूद वह बाकी संपत्ति भी अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। परिजनों का कहना है कि हरिओम बेटे की शराब की लत से परेशान थे और उन्हें डर था कि वह जमीन बेच देगा। इसी वजह से उन्होंने संपत्ति उसके नाम करने से इनकार कर दिया था।

पहले भी चला चुका है गोली

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि निखिल का हिंसक व्यवहार नया नहीं है। वर्ष 2018 में उसने अपने छोटे भाई नीशू पर भी गोली चला दी थी, जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस अब उस मामले की भी जानकारी जुटा रही है ताकि आरोपी के आपराधिक व्यवहार की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

पढ़ें :- कन्नौज के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, क्लासरूम में शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो पर जांच शुरू

मां की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज

वारदात के बाद मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने अपने बड़े बेटे निखिल के खिलाफ मोदीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या बोली पुलिस?

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में जमीन के विवाद और आरोपी की शराब की लत की बात सामने आई है। आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...