नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। सोमवार को एक अज्ञात कार विधानसभा का गेट तोड़कर परिसर में घुस गई और फिर सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए फुर्र हो गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है यह घटना विधानसभा के गेट नंबर दो पर हुई है। जब एक कार अचानक वहां पहुंची और सुरक्षा बैरियर तोड़ दिया। मौके पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं।
पढ़ें :- 'ऐसे विकास का आचार लगाइएगा...' दिल्ली में कांस्टेबल ने बिहार के युवक की हत्या की तो खेसारी ने जनप्रतिनिधियों को खूब सुनाया
विधानसभा के गेट नंबर-2 का बैरियर तोड़ते हुए घुसी कार
बताते चलें कि विधानसभा के गेट नंबर-2 यानी कि वीआईपी गेट (VIP Gate) से एक कर घुसी। इसके बाद कार वहां गेट पर लगे बूम बैरियर को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई और उसमें से नकाबपोश निकला उसने विधानसभा अध्यक्ष (Speaker of Assembly) की गाड़ी पर कुछ फेंका और उसके बाद फरार हो गया।