भुवनेश्वर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को भुवनेश्वर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसे विभाग को समाप्त करने की बात कही। साथ ही कहा, वैसे तो ओडिशा कई बार आया, इधर बहुत दिनों बाद आया हूं। समाजवादी पार्टी की कोशिश होगी ओडिशा में भी समाजवादी पार्टी बने और आगे बढ़े।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, कांग्रेस ने ही ईडी बनाई थी और आज ईडी की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए।
"कांग्रेस ने ही ईडी बनाई थी और आज ईडी की वजह से उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईडी जैसे विभाग को समाप्त कर देना चाहिए।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, भुवनेश्वर pic.twitter.com/ffJBfGrAEJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 16, 2025
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कभी हम लोग कांग्रेस पार्टी से लड़ते थे कास्ट सेंसस को लेकर। मुझे खुशी है इस बात की कि आज कांग्रेस पार्टी उस बात को स्वीकार कर रही है कि कास्ट सेंसस होना चाहिए, उसके बिना सामाजिक न्याय मिलना संभव नहीं है। सबकी इच्छा यही है कि इंडिया गठबंधन का रास्ता है जो, हमारा पहले दिन संकल्प था जो उसको और मजबूत किया जाए।
दरअसल, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है। जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया गया है। ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है। आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं। ईडी की इस कार्रवाई के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है।