Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. जर्मनी में बैठे गैंगस्टर ने पंजाब के पुलिस स्टेशन में कराया धमाका; इलाके में दहशत का माहौल

जर्मनी में बैठे गैंगस्टर ने पंजाब के पुलिस स्टेशन में कराया धमाका; इलाके में दहशत का माहौल

By Abhimanyu 
Updated Date

Explosion in Amritsar police station: पंजाब में अमृतसर जिले के पुलिस स्टेशन में धमाके का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह धमाका आज तड़के 3 बजे इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में हुआ। लेकिन, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, धमाके की जिम्मेदारी जर्मनी ने छिपे बैठे गैंगस्टर ने ली है।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 11वीं गिरफ्तारी, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की जांच तेज

पुलिस के अनुसार, धमाके की आवाज तड़के 3 बजे सुनाई पड़ी। उस वक्त पुलिस स्टेशन में ज्यादा पुलिसकर्मी नहीं थे और कोई घायल नहीं हुआ है। इस घटना की जिम्मेदारी जर्मनी में बैठे पंजाब के गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि किसने धमाका कराया और उसका मकसद क्या था। फिलहाल पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

बता दें कि पंजाब में बीते कुछ समय किसी पुलिस थाने या चौकी में ऐसी छठी घटना है। इन घटनाओं के पीछे कनाडा, जर्मनी, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बैठे पंजाब के गैंगस्टर्स का नाम सामने आता रहा है, जोकि पुलिस के चिंता का सबब बनता जा रहा है। इससे पहले अमृतसर के ही मजीठा पुलिस स्टेशन में 4 दिसंबर को एक धमाका हुआ था।

इसके अलावा, अजनाला पुलिस स्टेशन में IED बरामद किया गया था। अमृतसर के ही गुरबक्श नगर पुलिस स्टेशन में भी एक धमाका हुआ था। ये घटनाएं पंजाब पुलिस प्रशासन के लिए भी सवाल खड़ा कर रही हैं।

पढ़ें :- अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी से पहले छीना राज्य मंत्री का दर्जा, अब सरकारी आवास खाली करने का जारी हुआ फरमान
Advertisement