नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग शुरु हो गई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, झारखंड चुनाव के प्रथम चरण, वायनाड लोकसभा उपचुनाव व 10 राज्यों के 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए मतदान आज शुरू हो गया है।
पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
इसके साथ ही लिखा, सभी मतदाताओं से आग्रह है कि वो लोकतंत्र व संविधान को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए अपना बहुमूल्य वोट ज़रूर डालें। झारखंड की जनता को सभी के सामाजिक न्याय, समावेशी विकास व सुशासन एवं जल, जंगल, जमीन व जनजातीय सभ्यता के संरक्षण के लिए वोट देना है, विभाजनकारी ताक़तों को राज्य से दूर रखना है।
EVM पर बटन दबाने से पहले आपको सोचना है कि हमें केवल जन-जन का जुड़ाव व भागीदारी सुनिश्चित करने वाली सरकार बनानी है, जनता को बांटने वाली गुमराह करने वाली व ध्रुवीकरण करने वाली सरकार नहीं बनानी है, तभी संविधान के मूल्यों को हम बचा पाएंगे।
जो हमारे साथी पहली बार मतदान कर रहें हैं, उनका हम स्वागत व अभिनंदन करते हैं। सोच-समझकर अपने अधिकारों का निर्वाह करें। मतदान ज़रूर करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।